सीएम शिवराज का प्री-पोल वादा: चुनाव के बाद मिलेंगे लाभ

सीएम शिवराज का प्री-पोल वादा: मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान जी ने लाडली बहना योजना के तहत जुड़ी सभी महिलाओं के लिए एक खुशखबरी दी है। उन्होंने भाई दूज के इस शुभ अवसर पर अपनी बहनों को उपहार दिया है। मध्य प्रदेश में इस चुनावी माहौल में त्यौहार का माहौल भी बना हुआ है। जैसा की पहले नवरात्रि चल रही थी और अब इस समय दिवाली से लेकर अन्य त्योहारों के बीच चुनावी माहौल चल रहा है।

शिवराज सिंह चौहान जी ने भाई दूज के इस शुभ अवसर पर बुधवार को बताया कि वह प्रदेश की प्रत्येक महिला को लखपति बनाने की योजना बना रहे हैं। और जो महिलाएं लाडली बहना योजना से वंचित रह गई है। उन महिलाओं को आने वाले समय में लाडली बहना योजना से जोड़ा जाएगा। जिसके लिए जल्द ही तीसरा चरण भी प्रारंभ होगा।

सीएम शिवराज सिंह दिखा रहे हैं मामा वाली छवि

सीएम शिवराज का प्री-पोल वादा: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को पूरे प्रदेश में मामा नाम से भी बुलाते हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं मध्य प्रदेश में चुनाव का माहौल चल रहा है तो इस समय शिवराज सिंह चौहान जी महिलाओं को फोकस करते हुए आगे बढ़ना चाहते हैं। इसी चुनावी माहौल में भैया दूज के त्योहार पर सीएम ने प्रदेश भर की महिलाओं को बताया कि जिन-जिन महिलाओं के नाम लाडली बहना योजना के लिए छूट गए हैं या जो महिलाएं लाडली बहना योजना से वंचित रह गई है। अब उन महिलाओं को भी लाडली बहना योजना के तहत जोड़ा जाएगा। और मैं एक ऐसी योजना शुरू करना चाहता हूं जिससे कि महिलाओं को लखपति बन सकूं।

इस विधानसभा चुनाव में महिला वोटर की एहम भूमिका

मध्य प्रदेश में इस चुनावी माहौल में हर कोई राजनीतिक दल महिलाओं और आदिवासियों को अपने वोट के लिए केंद्रित करना चाहते हैं। बता दे कि यदि महिलाएं और आदिवासी लोगों के वोट जिस राजनीतिक दल को अधिक मिल गए उसकी सत्ता पक्की हो सकती है।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियां द्वारा महीला वोटरों को आकर्षित करने का प्रयास भी किया जा रहा है। इसके लिए कांग्रेस ने सिलेंडर को सस्ता करने के लिए कहा है। और यदि चुनाव के बाद कांग्रेस सत्ता में आती है तो कांग्रेस नारी सम्मान योजना के द्वारा महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता के रूप में धनराशि देगी।

यह भी पढ़ें – चुनाव से पहले: कमलनाथ का वादा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बराबरी का वेतन

इसके विपरीत सत्ताधारी बीजेपी सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की गई और विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ही महिलाओं को योजना का लाभ और गैस सिलेंडर सस्ते दामों में दिया जाने लगा।

सीएम ने अपनी बहनों को दी भैया दूज की शुभकामनाएं

बताया जा रहा है कि ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के वोट के द्वारा राजनीतिक दलों को जिताया जा सकता है। इस प्रकार राज्य की सभी महिलाओं को शिवराज सिंह चौहान जी ने आह्वान किया है। और अपनी बहनों को भैया दूज के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं भी दी हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि 17 नवंबर को मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मतदान होने जा रहे हैं और इन चुनाव के नतीजे आने वाले 3 दिसंबर को आएंगे।

यदि आप मध्य प्रदेश से संबंधित कोई भी जानकारी या अपडेट लेना चाहते हैं तो आप अपना कल वेबसाइट को पढ़ते रहिए हम समय-समय पर आपको सारी जानकारियां देते रहते हैं इसलिए जैसे ही हमें कोई भी अपडेट मिलता है हम अपना कल वेबसाइट के माध्यम से आपको बता देते हैं अपना कल वेबसाइट पढ़ने के लिए आप सभी को धन्यवाद।

Leave a Comment