सीएम शिवराज सिंह: ‘लाड़ली बहना योजना’ तीसरे चरण का शुभारंभ

  • सीएम शिवराज सिंह: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इस लाडली बहना योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर महीने शुरुआत में 1000 रुपए दिए जा रहे थे, लेकिन रक्षाबंधन के अवसर से महिलाओं को 1250 रुपए हर महीने दिए जा रहे हैं। आगे जाकर इस योजना के तहत 3000 रुपए दिए जाएंगे। हालाकि अब तक राज्य की सभी महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है और इसी वजह से लाड़ली बहना योजना का तीसरा चरण प्रारंभ किया जाएगा। जिसमें राज्य की अन्य सभी महिलाओं को मौका मिलेगा।

सीएम शिवराज सिंह ने तीसरे चरण की दी जानकारी

  • सीएम शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा शुरु की गई लाड़ली बहना योजना एक सफल योजना बन कर उभरी है औरइसी वजह से राज्य की महिलाओं द्वारा लागातार योजना का लाभ लेना के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। लेकिन विधानसभा चुनाव की वजह से सिर्फ 2 चरण में ही फॉर्म भरे गए लेकिन फिर भी बहुत सारी महिलाएं अब तक योजना के लाभ से वंचित हैं। और इसी वजह से जल्द ही तीसरे की शुरूआत की जाएगी। और इसके लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान जी ने भाई दूज के पर्व पर मिडिया से बात करते हुऐ आधिकारिक ऐलान भी कर दिया।

भाई दूज के पर्व पर मिडिया के सामने सीएम शिवराज सिंह चौहान जी ने यह ऐलान किया कि लाडली बहनों को लखपति बनाया जाएगा और विधानसभा चुनाव के बाद लाड़ली बहना योजना का तीसरा चरण भी प्रारंभ किया जाएगा ताकी वंचित महिलाओं को भी योजना का लाभ मिले।

लाडली बहना योजना

मध्य प्रदेश में चल रही लाडली बहना योजना के द्वारा प्रदेश भर की महिलाओं को नई-नई योजनाओं से प्रदेश सरकार जोड़ रही है। इस योजना से जुड़ी सभी महिलाएं योजना का भरपूर लाभ ले रही हैं। लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को हर महीने आर्थिक राशि दी जा रही है। प्रथम चरण में 23 से 60 वर्ष की महिलाओं को शामिल किया गया था, जिसमें कई महिलाएं वंचित रह गई थीं। दूसरे चरण में 21 से 30 वर्ष की महिलाओं को जोड़ा गया था, जिसमें अविवाहित महिलाएं वंचित रह गई थीं। शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि अब 21 से 60 वर्ष की महिलाएं, जिनकी शादी नहीं हुई है और जिनकी शादी हो चुकी है, दोनों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें – सीएम शिवराज का प्री-पोल वादा: चुनाव के बाद मिलेंगे लाभ

21 साल से अधिक उम्र की महिलाएं जिनकी शादी नहीं हुई है, उन्हें लाडली बहना योजना के तहत लाभ प्राप्त करने का मौका मिलेगा। अनुमानित तौर पर कह सकते हैं कि लाडली बहना योजना के तीसरे चरण की शुरुआत विधानसभा चुनाव के खत्म होने के बाद शुरू हो सकती है, जिसमें अविवाहित महिलाएं और पहले से छुट्टी हुई महिलाएं आवेदन करके योजना का लाभ उठा सकती हैं।

लाडली बहना योजना में लाभ लेने के लिए पात्रता

लाडली बहना योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश की महिलाएं एवं बेटियां लाभ उठा सकती हैं। 21 से 60 वर्ष की महिलाएं इस योजना के तीसरे चरण के लिए पात्र हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपके घर में कोई आयकर दाता ना हो। 5 एकड़ से अधिक जमीन वाली महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं उठा सकती हैं।

Leave a Comment