मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री जी ने अपना कार्यभार संभाल लिया है और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी का अब कार्यकाल समाप्त हो चुका है। जैसे कि सभी जानते हैं मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान जी को प्रदेश भर में भाई और मामा के नाम से जाना जाता है। लेकिन फिलहाल शिवराज सिंह जी का राजनितिक भविष्य चर्चा का विषय बन हुआ है। जिसके बारे में आज हम यहां विस्तार से जानेंगे।

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान जी का प्रदेश में कार्यकाल बहुत लंबा समय तक रहा। इसलिए प्रदेश की जनता उनसे अत्यधिक प्रभावित भी है। और खास तौर पर महिलाएं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के लिए बहुत ही बहुत भावुक है। महिलाओं का कहना है कि मध्य प्रदेश में फिर से उनके भाई को मुख्यमंत्री बनाया जाए।

शपथ ग्रहण समारोह के अगले दिन शिवराज सिंह चौहान जी बने रहे चर्चा का विषय

मध्य प्रदेश के सीएम चुनाव के बाद शपथ ग्रहण समारोह हुआ तो उसमें मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान जी ने नए सीएम डॉ मोहन यादव को बधाई देते हुए कहा कि मैं मध्य प्रदेश के विकास और उन्नति के लिए कामना करता हूं और इसके लिए नए सीएम को शुभकामनाएं देता हूं। शपथ ग्रहण समारोह के अगले दिन शिवराज सिंह चौहान जी चर्चा का विषय बने रहे। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी का बायो पहले जैसे देखने को नहीं मिला।

शिवराज सिंह चौहान जी का स्वाभिमान

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने एक पत्रकारों को बताया कि जब भारतीय जनता पार्टी के कई नेता दिल्ली के लिए इधर-उधर चक्कर काट रहे थे। तो ऐसे में शिवराज सिंह चौहान जी ने कहा कि मैं अपने लिए कुछ मांगने से अच्छा है मरना पसंद करूंगा। उन्होंने अपने राज को लौटा दिया और अपनी विदाई पर पहले नए सीएम को शुभकामनाएं दी।

मध्य प्रदेश की उन्नति के लिए अपनी शुभकामनाएं जनता के सामने रखी। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी ने मध्य प्रदेश की उन्नति और समृद्धि चाहते हैं। ऐसा उनका कहना है कि उनका भाई का प्यार सबके लिए अपार है इसके साथ ही उन्होंने कहा जस की तस्वीर रख दी चदरिया।

यह भी पढ़ें – महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने अपडेट रद्द किया: लाडली बहना योजना

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के राजनीतिक भविष्य में लगी अटकलें

जैसा कि सभी को पता है मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान जी ने एक लंबे समय तक प्रदेश में काम किया है। और उन्होंने ऐसी योजनाओं पर काम किया जिसे प्रदेश की जनता बहुत प्रभावित थी। शिवराज सिंह ने हर वर्ग के लिए योजनाएं शुरू की थी चाहे किसान हो, स्टूडेंट हो, बेरोजगार हो, महिलाएं हो, या बच्चे हो इसके अलावा उन्होंने गरीब परिवार के लोगों के लिए दर्जनों योजनाएं शुरू की और योजनाओं के माध्यम से लोगों तक लाभ पहुंचाया।

लेकिन अब पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी का नाम पोस्ट से भी गायब हो चुका है। सीएम का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बायो भी पूरे तरीके से चेंज देखने को मिल रहा है। इस प्रकार उनके राजनीतिक भविष्य में अब रुकावट आ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को राजनीति में बहुत ही अच्छा अनुभव है। और इसके लिए जनता ने उन्हें बहुत सारा प्यार भी दिया है।

Leave a Comment