महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने अपडेट रद्द किया: लाडली बहना योजना

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने अपडेट रद्द किया: लाड़ली बहना योजना को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। यह तो सभी जानते है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में लाड़ली बहना योजना का बड़ा योगदान रहा है। लाड़ली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं को जनवरी महीने में लाड़ली बहना योजना के द्वारा दी जाने वाली आर्थिक धनराशि मिलेगी या नहीं इसके लिए भी महिलाओं को चिंता बनी है। क्योंकि अब लाड़ली बहना योजना के तहत जितनी भी महिलाएं अपात्र हैं। उनको पात्र सूची से बाहर किया जाएगा इसके लिए प्रदेश सरकार ने आदेश जारी किए हैं।

15 दिन के अंदर अपने लाभ का परित्याग

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने अपडेट रद्द किया: महिला एवं बाल विकास विभाग सागर द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि आंगनवाड़ी सहायिका, कार्यकर्ता, समस्त अध्यक्षक, सचिव स्व सहायका समूह के सदस्य जो भी लाड़ली बहना योजना का लाभ ले रहे हैं, उन्हें अपने लाभ का परित्याग कर देना चाहिए। ऐसे लोगों को 15 दिन के अंदर अपने लाभ का परित्याग नहीं करने पर कार्रवाई की जा सकती है। बता दे कि जितनी भी महिलाएं लाड़ली बहना योजना के लिए अपात्र हैं। अब ऐसी महिलाओं को लाड़ली बहना योजना के लाभ से परित्याग करना होगा इसके लिए आदेश जारी किए गए हैं।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का अपडेट निरस्त

लाडली बहना योजना में लाभ परित्याग करने हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग ने अपडेट जारी किया था जो विवाद का विषय बन गया था। लेकिन अब इस अपडेट को तत्काल निरस्त कर दिया गया है। और इस बात की जानकारी सागर कलेक्टर द्वारा ट्वीटर में पोस्ट कर साझा की गई।

वंचित बहनों को जोड़ने का शुरू करें अभियान

लाखों महिलाएं अभी भी लाड़ली बहना योजना के फायदे से वंचित है। लाड़ली बहना योजना से महिलाओं में प्रतिमाह 3000 रुपए मिलने की उम्मीद बंधी है। उन्होंने सीएम डॉ.मोहन यादव से महिलाओं की उम्मीदें नहीं तोड़ने की मांग की है। वही दूसरी तरफ महिला बाल विभाग सागर द्वारा एक आदेश चर्चा का विषय बन गया है। इस आदेश में अपात्र महिलाओं को लाड़ली बहना योजना से बेदखल करने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें – लाडली बहना योजना की 7वीं किस्त के लिए रुका हुआ पैसा कैसे प्राप्त करें

लाखों महिलाएं लाड़ली बहना योजना से वंचित हैं

मध्य प्रदेश में आज भी लाखों महिलाएं लाड़ली बहना योजना से वंचित रह गई हैं। ऐसी महिलाएं जो की लाड़ली बहना योजना से वंचित रह गई है। अब उनके लिए मध्य प्रदेश सरकार लाड़ली बहना योजना के तहत तीसरे चरण की शुरुआत करेगी। बता दे की नए मुख्यमंत्री जी से महिलाओं को उम्मीद है कि लाड़ली बहना योजना को निरंतर जारी रखें।

जो महिलाएं बहना योजना से वंचित रह गई हैं उनको योजना में शामिल किया जाए। क्योंकि महिलाएं इस योजना से बहुत ज्यादा प्रभावित है और महिलाएं इस योजना का लाभ लेकर खुद को आत्मनिर्भर बना रही हैं। उनके जीवन में परिवर्तन आ रहा है। और समाज में उनका मान सम्मान भी बढ़ रहा है ऐसे में लाड़ली बहना योजना के द्वारा महिलाओं का आर्थिक विकास बहुत जरूरी है।

Leave a Comment