आधार कार्ड अपडेट: बड़ी आखिरी तारीख बढ़ाकर अगले साल तक।

आधार कार्ड अपडेट: सरकार ने जनता को दी बड़ी राहत आधार कार्ड फ्री अपडेट करने की तारीख को बढ़ाकर

UIDAI ने बड़ी राहत दी है, अब 14 मार्च 2024 तक आधार कार्ड को फ्री में अपडेट किया जा सकेगा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार कार्ड धारकों से 10 साल पुराने आधार को अपडेट करने के लिए कहा है। लेकिन राहत की बात ये है कि आधार को अपडेट करने की डेडलाइन एक बार फिर से बढ़ा दी गई है।

UIDAI ने फ्री अपडेट के लिए 14 दिसंबर 2023 की लास्ट डेट तय की थी, जो गुरुवार को खत्म होने वाली थी। लेकिन दोबारा डेट बढ़ाने से आम जनता को राहत मिली है। अगले साल 14 मार्च 2024 तक फ्री में अपडेट किया जा सकेगा।

सरकारी योजनाओं के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता

कार्ड का उपयोग देशभर में प्रमुख पहचान पत्र के साथ ही सरकारी योजनाओं के लिए भी किया जाता है। जानकारी के अनुसार, लगभग 1100 योजनाओं में कार्ड का उपयोग होता है, जिनमें से 319 योजनाएं केंद्र सरकार की हैं। यह भी बताया गया है कि अगर आप अपने आधार कार्ड में कोई भी अपडेट करवाना चाहते हैं, तो 14 मार्च 2024 तक यह मुफ्त में करवा सकते हैं, लेकिन इसके बाद अपडेट करवाने के लिए आपको शुल्क देना होगा।

कैसे करें अपडेट

UIDAI ने बयान में कहा कि आधार कार्ड धारक myAadhaar पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अपनी जानकारी को अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए अपने आईडी का प्रमाण पत्र और एड्रेस प्रूफ से जुड़ी डॉक्यूमेंट की कॉपी को अपलोड करना होगा।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं।
  • फिर, एड्रेस अपडेट करने का विकल्प चुनें। 
  • फिर, ‘डॉक्यूमेंट अपडेट’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, आधार उपयोगकर्ताओं को अपना विवरण सत्यापित करना होगा।
  • यदि सभी जानकारी सही है तो अगले हाइपरलिंक पर क्लिक करें।
  • अगले चरण में ड्रॉपडाउन सूची से पहचान और पते के प्रमाण के लिए दस्तावेजों का चयन करें।
  • इसके बाद कार्डधारक को अपने एड्रेस प्रूफ की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।
  • ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें, और फिर उन्हें अपडेट करने के लिए अपने दस्तावेज़ों की एक प्रति अपलोड करें।
  • सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद आधार अपडेट रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली जाएगी और 14 अंकों का अपडेट रिक्वेस्ट नंबर जनरेट हो जाएगा।

यह भी पढ़े – मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण

अगर जानकारी को ऑनलाइन अपडेट करने में दिक्कत आ रही है, तो आधार कार्डधारक ऑफलाइन आधार केंद्र पर जाकर भी अपडेट करा सकते हैं। इसके लिए आधार केंद्र पर आपको आईडी कार्ड की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी जमा करनी होगी।

Leave a Comment