MP सरकार: लादली बहना योजना के लिए 2 हजार करोड़ का कर्ज

MP सरकार: मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार इस वर्ष में अब तक 11 हज़ार करोड़ रूपये का कर्ज ले चुकी है और लाड़ली बहना योजना की सातवी किस्त के पहले एक बार से कर्ज लेने की तैयारी चल रही है। यह कर्ज इस चुनाव के पहले का तीसरा कर्ज होगा जिसकी रकम 2 हजार करोड़ रुपए है।

28 नवंबर को लिया जाएगा 2 हजार करोड़ रुपए का लोन

MP सरकार: मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार इसी महिने की 28 नवंबर को 2 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेगी। पिछले महीने की 9 तारीख़ को आचार संहिता लागू की गई थी जिसके बाद से अब तक कुल 3 बार मध्यप्रदेश सरकार द्वारा कर्ज लिया जा चुका है।

31 अक्टूबर को 2 हजार करोड़ रुपए, 23 नवंबर को 1 हजार करोड़ रुपए का कर्ज मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लिया गया। और आने वाली 28 तारीख को एक बार फिर से 2 हजार करोड़ रुपए का कर्ज मध्यप्रदेश सरकार लेने जा रही है। इस वर्ष में अब तक 11 हजार करोड़ रुपए का कर्ज शिवराज सरकार द्वारा लिया जा चुका है।

वित्त वर्ष वार लिया गया कर्ज

वित्त वर्ष 2022-23 में 23 हजार करोड़ रुपए का कर्ज सरकार द्वारा लिया गया और 2023-24 में कुल 11 हजार करोड़ रुपए का कर्ज राज्य सरकार द्वारा लिया गया।

मध्यप्रदेश सरकार के ऊपर मई से नवंबर तक कर्ज़ लिया गया जिसमें 30 मई, 2023 को 2 हजार करोड़ रुपये, 9 जून, 2023 को 4 हजार करोड़ रुपये, 7 सितंबर 2023 को 1 हजार करोड़ रुपये, 22 सितंबर 2023 को 1 हजार करोड़ रुपये 23 अक्टूबर 2023 को 1 हजार करोड़ रुपये, 31 अक्टूबर, 2023 को 2 हजार करोड़ रुपये और 23 नवंबर को 1 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया गया।

यह भी पढ़ें – लाड़ली बहनें: अविवाहित बहनों के लिए 4 फायदे साथ में

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए लिया जाएगा कर्ज

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के कुशल संचालन के लिए कर्ज लिया जा रहा है। यह एक सतत प्रकिया भी है। और यह कर्ज एक निश्चित समय अवधि में चुका भी दिया जाएगा।

Leave a Comment