दिसंबर डेब्यू: नारी सम्मान योजना की पहली किस्त के लिए पात्रता जांचें!

दिसंबर डेब्यू: आज हम मध्य प्रदेश की सभी महिलाओं के लिए एक और अच्छी खबर लेकर आये हैं दरअसल मध्य प्रदेश की सभी महिलाओं को जल्द ही नारी सम्मान योजना की प्रथम किस्त प्राप्त होने वाली है। नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं के डीबीटी खातों में सरकार द्वारा पहली किस्त 1500 की उपलब्ध कराई जाएगी। 

जहां एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराज लाडली बहना योजना के चलते प्रदेश की सभी महिलाओं को अपने पक्ष में करने में जुटे थे तो वही दूसरी तरफ कांग्रेस सरकार कैसे पीछे रह सकती थी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लाडली बहना योजना की टक्कर में नारी सम्मान योजना को आरंभ करने का आयोजन विधानसभा चुनाव से पहले ही कर दिया था। आप जैसा कि आपको पता है विधानसभा चुनाव समाप्त हो चुका है और सबको इंतजार है तो बस इसके परिणाम जो कि 3 दिसंबर को घोषित किये जाएंगे। 

दिसंबर डेब्यू: नारी सम्मान योजना को भी विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद ही आरंभ किया जाएगा क्योंकि यह योजना कांग्रेस सरकार द्वारा घोषित की गई है जिसको बिना चुनावी परिणाम के लागू नहीं किया जा सकता अगर 3 दिसंबर को चुनावी नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आते हैं तो ही नारी सम्मान योजना को लागू करा जाएगा और अगर चुनावी परिणाम भाजपा के पक्ष में आते हैं तो नारी सम्मान योजना को आरंभ नहीं किया जाएगा बल्कि लाडली बहना योजना को ही आगे बढ़ाकर तीसरा चरण लॉन्च किया जाएगा। 

दिसंबर में मिलेंगे ₹1500 

इन चुनावी दिनों में प्रदेश का माहौल भले ही गर्म हो लेकिन महिलाओं के लिए तो दोनों तरफ से मजे ही मजे हैं। सरकार चाहे किसी की भी बने महिलाओं को तो सहायता राशि दोनों तरफ से ही मिलेगी। यदि कांग्रेस चुनाव जीतती है तो दिसंबर में ही नारी सम्मान योजना का उद्घाटन कर दिया जाएगा जिसके साथ महिलाओं को हर महीने डीबीटी अकाउंट के माध्यम से 1500 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। 

लाखों महिलाओं ने भरे नारी सम्मान योजना के आवेदन फॉर्म 

 कांग्रेस सरकार ने लाडली बहना योजना के चलते ही नारी सम्मान योजना के लिए आवेदन फॉर्म भरवाने शुरू कर दिए थे। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव गली मोहल्ले में जाकर महिलाओं से इन आवेदन फॉर्म को मुफ्त में भरवाया गया था। बता दे की नारी समान योजना में लाखों महिलाओं ने आवेदन फॉर्म भरे हैं जिसमें वह महिलाएं भी शामिल हैं जो वर्तमान में लाडली बहना योजना का लाभ निरंतर ले रही हैं। 

इसे भी पढ़ें –  MP सरकार: लादली बहना योजना के लिए 2 हजार करोड़ का कर्ज

किसको मिलेगा प्रथम किस्त का लाभ? 

कांग्रेस द्वारा आयोजित नारी सम्मान योजना को यदि चुनावी परिणाम घोषित होने के बाद लागू किया गया तो किसको मिलेगा इसका लाभ? यह एक महत्त्वपूर्ण प्रश्न है तो बता दें कि नारी सम्मान योजना का लाभ मध्य प्रदेश की 18 से 60 वर्ष की सभी महिलाओं को प्रदान किया जाएगा। 

Leave a Comment