MP स्कूलों में दिवाली की छुट्टियां: 19 तक बंद रहेंगे

MP स्कूलों में दिवाली की छुट्टियां: मध्य प्रदेश में चुनावी दौर जारी है, इस दौरान मध्यप्रदेश में सरकारी व निजी स्कूलों में दिवाली की छुट्टियां आज से शुरू हो गई हैं। स्कूलों में 10 से 15 नवंबर तक 6 दिन की छुट्टी रहेगी। 17 नवंबर चुनाव के दिन शुक्रवार को है, वहीं अगले दिन 18 नवंबर को शनिवार है, जिससे शिक्षक मतदान कार्य से वापस लौटेंगे।

मध्यप्रदेश में दीवाली की छुट्टी प्रारंभ

MP स्कूलों में दिवाली की छुट्टियां: भोपाल से आ रही बड़ी खबर मध्यप्रदेश के सरकारी व निजी स्कूलों में दिवाली की छुट्टियां आज से शुरू हो गई है। स्कूलों में 10 से 15 नवंबर तक 6 दिन की छुट्टी रहेगी। इसके बाद विधानसभा का चुनाव 17 नवंबर को है और स्कूलों में मतदान के लिए बूथ बनाए जाने हैं।

इस कारण अब सरकारी स्कूलों में पढ़ाई चुनाव के बाद ही संभव है, 20 नवंबर से ही स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो पाएगी। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर गृह मंत्रालय ने गुरुवार को अधिसूचना जारी की इस अधिसूचना के मुताबिक प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया गया है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर गृह मंत्रालय ने गुरुवार को अधिसूचना जारी की है इस अधिसूचना के मुताबिक प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया गया है बता दे की विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूल, कॉलेज, बैंक सहित तमाम दफ्तरों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

दिवाली कब तक मनाई जाती है?

दिवाली जिसे दीपावली के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू जैन ,सिख और कुछ बौद्ध द्वारा मनाए जाने वाला पांच दिवसीय त्यौहार है।

धनतेरस के बाद 11 नवंबर को छोटी दीवाली और 12 नवंबर को दिवाली मनाई जा रही है। दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा मनाई जाती है ,जो 14 नवंबर को होती है और अंत में 15 नवंबर को भाई दूज मनाया जाता है जो पांच दिवसीय त्यौहार को पूरा करता है।

12 नवंबर को दिवाली का अवकाश

इस साल दिवाली 12 नवंबर 2023 को मनाई जा रही है। पांच दिवसीय पर्व के चौथे दिन और दिवाली के बाद अन्नकूट या गोवर्धन पूजा होती है। इस दिन पालतू बैल ,गाय ,बकरी आदि को स्नान करा कर सजाया जाता है। और पूजा की जाती है|। साथ ही गोबर से गोवर्धन बनाकर उसकी पूजा की जाती है और ढेर सारे पकवानों का भोग लगाया जाता है।

यह भी पढ़ें – PM मोदी का साल का 13वां मध्य प्रदेश दौरा, कांग्रेस के काले कारनामों का किया पर्दाफाश

क्या मुसलमान दीपावली मनाते हैं

समकालीन भारत में हम देखते हैं कि यह परंपराएं मुसलमान द्वारा दीपावली के समन्वित उत्सवों के रूप में जीवित है मुंबई में हाजी अली दरगाह की रोशनी से लेकर दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन दरगाह की सजावट तक मुसलमान इस देश के दिवाली समारोह का हिस्सा है।

दीपावली के दिन किसका जन्म हुआ था

ऐसा माना जाता है कि धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी का जन्म दिवाली के दिन दूध- समुद्र के महान मंथन से हुआ था जिस समुद्र मंथन के नाम से जाना जाता है।

हिंदू लोग दीपावली क्यों मनाते हैं

रामायण में बताया गया है कि भगवान श्री राम जब लंका के राजा रावण का वध कर पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या वापस लौटे तो उस दिन पूरी अयोध्या नगरी दीपों से जगमगा रही थी। भगवान राम के 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या आगमन पर दिवाली मनाई गई थी। हर नगर हर गांव में दीपक जलाए गए थे इसलिए हिंदू लोग दीपावली का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाते हैं।

यह भी पढ़ें – नवंबर में लंबित वेतन की मंजूरी, कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबर!

Leave a Comment