दिवाली का आनंद बढ़ाएं: लादली बहना योजना के गिफ्ट्स पर अपडेट!

दिवाली का आनंद बढ़ाएं: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा उन सभी महिलाओं के लिए जो की लाड़ली बहना योजना से जुड़ी है उनको एक नोटिस जारी किया गया है कि अब सभी लाडली बहनों को उनकी छठवीं किस्त 10 तारीख को ट्रांसफर नहीं की जाएगी। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा एक नोटिस जारी किया गया है, जिसमें यह स्पष्ट रूप से बताया गया है कि लाडली बहनों को छठवीं के रूप में कितनी राशि मिलेगी।

लाड़ली बहना योजना

दिवाली का आनंद बढ़ाएं: लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश में चल रही एक बहुत ही सफल और महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। ताकि प्रदेश में महिलाएं भी आगे बढ़ सके और अपने निजी खर्चों के लिए किसी पर निर्भर ना रहे लाडली बहना योजना का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा चलाई गई इस योजना के अंतर्गत सभी महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता के रूप में धनराशि दी जाती है। लाड़ली बहना योजना के तहत अब तक सभी महिलाओं को पांचवी किस्त दी जा चुकी है और अब नवंबर में छठवीं किस्त दी जाएगी।

7 नवंबर को सभी महिलाओं के खातों में भेजी छठवीं किस्त

7 नवंबर 2023 को खातों में रुपये प्राप्त होंगे। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, लाडली बहनों को उनकी छठवीं किस्त 7 नवंबर 2023 को ट्रांसफर की जाएगी। पहले तो पांचवीं किस्त अक्टूबर महीने की 4 अक्टूबर को भेजी गई थी, लेकिन अब नवंबर महीने में पैसे 10 तारीख के बजाय 7 तारीख को ही भेजे गए। 

इन लाड़ली बहनों को 6वीं किस्त मिली 

जिन लाड़ली बहनों को लाडली बहना योजना की पांचवीं किस्त 4 अक्टूबर 2023 को सफलतापूर्वक प्राप्त हो गई थी। अब उन सभी को लाडली बहना योजना की छठवीं किस्त ट्रांसफर की जाएगी। अगर आपको पांचवीं किस्त प्राप्त नहीं हुई है, तो आपको 6वीं किस्त प्राप्त नहीं होगी। इसलिए यह जानना आवश्यक है कि लाडली बहना योजना एक जन कल्याणकारी योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है। अब तक लाडली बहना योजना की 6 किस्तें प्राप्त हो चुकी हैं और इसके बाद दीपावली पर शिवराज सरकार बहनों की किश्त की राशि बढ़ा सकते हैं। 

दिवाली पर बड़ा उपहार 

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार, अब लाडली बहनों को 7 तारीख को 1250 रुपए की किस्तों को उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दीया गया है साथ ही, 450 रुपए की गैस सिलेंडर की राशि भी उनके खाते में ट्रांसफर की जाएगी। यदि आपने पिछले महीने अपना गैस सिलेंडर भरवाया है, तो आपको गैस सिलेंडर भरवाने के तहत जो गैस सब्सिडी प्रदान की जाती है, वह आपके खाते में आएगी। इसके साथ ही, लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त के लिए प्रदेश सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें –  MP स्कूलों में दिवाली की छुट्टियां: 19 तक बंद रहेंगे

Leave a Comment