महिलाओं को मिलेगा महाशिवरात्रि का तोहफा

महिलाओं को: महतारी वंदन योजना की पहली किस्त के लिए सभी महिलाओं को सूचित किया जाता है कि उनको जल्द से जल्द अपना डीबीटी सक्रिय और आधार कार्ड लिंक करवाना होगा। ताकि उनको जल्द से जल्द महतारी वंदना योजना की पहली किस्त दी जा सके। प्रदेश सरकार का कहना है कि 8 मार्च को महिला के बैंक खाते में महतारी वंदना योजना की पहली किस्त ट्रांसफर की जाएगी। यदि महिला ने अपना डीबीटी सक्रिय नहीं किया तो उनकी महतारी वंदना योजना की पहली किस्त अटक सकती है।

महतारी वंदन योजना 2024

महतारी वंदन योजना के द्वारा सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जाएंगे। और सालाना 12000 रुपए दिए जाएंगे यह योजना छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा शुरू की गई है। इस योजना के तहत विवाहित महिलाओं को ही लाभ दिया जाएगा। महतारी वंदन योजना के द्वारा विधवा, तलाकशुदा सभी महिलाओं को लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा जितने भी महिलाएं प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। उन सभी महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाएगा। महतारी वंदन योजना के लिए महिला की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी बहुत जरूरी है।

8 मार्च को इन्हे मिलेगा लाभ

महतारी वंदन योजना की पहली किस्त 1000 रुपये 70 लाख महिलाओं को दी जायगी और जिस तर्ज लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर पात्र महिलाओं की सूची जारी की गई थी ठीक इसी तरह महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर पात्र महिलाओं की सूची जारी की गई है और इस सूची में शामिल महिलाओं को ही पहली क़िस्त की राशि दी जायगी।

  • महतारी वंदन योजना की पात्र महिलाओं की सूची देखने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर मेनू में दिए गए विकल्प “अंतिम सूची” पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने जिला, क्षेत्र, नगरीय निकाय, ग्राम आदि का चुनाव करना होगा और फिर आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए स्थानीय निकाय की सूची आपको प्रदर्शित की जायगी।
महतारी वंदन योजना की पहली किस्त

छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा चलाई गई महतारी वंदन योजना की अब पहली किस्त 8 मार्च को महाशिवरात्रि के दिन महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर होने वाली है। योजना के तहत लगभग 70 लाख महिलाओं के आवेदन फॉर्म जमा हो चुके हैं। बता दे कि मार्च के महीने में महतारी वंदन योजना की पहली किस्त महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। महिला दिवस के शुभ अवसर पर मध्य प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदना योजना की पहली किस्त दिया जाने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें – मप्र सरकार: किसानों को मुआवजा निर्देश

महतारी वंदन योजना का पहला चरण समाप्त और दूसरा चरण होगा शुरू

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदना योजना का पहला चरण के आवेदन फार्म स्वीकार कर लिए गए हैं। और इसकी पहली किस्त भी मिलने वाली है बता दे कि महतारी वंदना योजना का दूसरा चरण भी शुरू किया जाएगा। और जिन महिलाओं ने महतारी वंदना योजना के पहले चरण में आवेदन नहीं किया है। उन महिलाओं को योजना के दूसरे चरण में आवेदन करने का मौका दिया जाएगा।

सभी को सूचित किया जाता है कि महतारी वंदना योजना का लाभ लेने से पहले अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक करवा ले। और अपने डीबीटी को भी सक्रिय करवा ले। इसके अलावा अपना एक केवाईसी भी एक्टिवेट करवा ले। ताकि महिलाओं के बैंक में महतारी वंदन योजना की किस्त आने में किसी भी प्रकार की रुकावट ना आए।

Leave a Comment