राहुल गांधी के महाकाल दर्शन पर विवाद

राहुल गांधी के महाकाल दर्शन: आगामी लोकसभा चुनाव की गर्मी पूरे देश में देखने को मिल रही है। देश की सभी राजनीतिक पार्टियां हर मुमकिन प्रयास कर रही हैं जनता का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए। एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार तेजी से अपने संकल्प पत्र के वादों को पूरा करने में लगी है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पूरे देश में अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रही है। राहुल गांधी की इस भारत जोड़ो में यात्रा देश के विभिन्न राज्यों में जाकर जनता से संवाद कर रही है जो कि अब बीते चार दिनों से मध्य प्रदेश आ चुकी है। 

मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज चौथा दिन है। वहीं आज राहुल गांधी महाकाल की नगरी उज्जैन जाने वाले हैं बाबा महाकाल के लिए। राहुल गांधी के उज्जैन महाकाल मंदिर दर्शन करने जाने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान निकलकर सामने आया है। दरअसल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राहुल गांधी को महाकाल मंदिर दर्शन करने जाने को लेकर बधाई दी और कहा उन्हें पश्चात करना चाहिए जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी। 

राहुल गांधी करेंगे महाकाल के दर्शन 

कांग्रेस सदस्य राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा आरंभ की गई है जो कि देश के प्रत्येक राज्य के सभी क्षेत्रों में जाकर जनता से सीधे तौर पर संवाद कर रही है। राहुल गांधी की यह भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मध्य प्रदेश आए आज चौथा दिन है। वहीं प्राप्त सूचना के अनुसार आज राहुल गांधी महाकाल की नगरी उज्जैन जाएंगे बाबा महाकाल के दर्शन के लिए। बता दें मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूरी तैयारियां कर ली हैं राहुल गांधी के उज्जैन आगमन पर और बाबा महाकाल के दर्शन के बाद देवास गेट पर होने वाले रोड शो के लिए। 

मोहन यादव का बड़ा बयान आया सामने 

राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा सहित उज्जैन बाबा महाकाल के दर्शन के लिए जाने वाले हैं जिसको लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया है उन्होंने राहुल गांधी को बाबा महाकाल के दर्शन करने जाने को लेकर बधाई दी और कहा राहुल गांधी को पश्चाताप कर लेना चाहिए क्योंकि उनकी पार्टी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान राम मंदिर आगमन का न्योता ठुकरा दिया था जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी राहुल गांधी को जनता से माफी मांगनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें –  महिलाओं को मिलेगा महाशिवरात्रि का तोहफा

न्याय यात्रा सफल नहीं हो सकती: मोहन यादव 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि राहुल गांधी की यह न्याय यात्रा कभी सफल नहीं हो सकती क्योंकि जिस भाव से वह यह यात्रा कर रहे हैं वह कभी फलीभूत नहीं होगी। कांग्रेस ने जीवन भर जनता के साथ अन्याय किया है उनकी यह ‘न्याय यात्रा कभी सफल नहीं हो सकती’, इसके साथ ही मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी की यह भारत जोड़ो में यात्रा देखकर जनता सवाल करती है कि आखिर वह अपने कार्यकाल में किए गए गुनाहों की माफी वह कब मांगेंगे।

Leave a Comment