विदिशा मेडिकल कॉलेज: आउटसोर्स कर्मचारी धरना, गैस सिलेंडर प्रदर्शन

विदिशा मेडिकल कॉलेज: मध्य प्रदेश में विदिशा मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्स कर्मचारी ने गैस सिलेंडर रखकर किया धरना प्रदर्शन। क्योंकि कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन न मिलने के कारण उनकी परेशानी बढ़ती चली जा रही है और कर्मचारी इस बात को लेकर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए।

आउटसोर्स कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन

विदिशा मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्स कर्मचारी को वेतन न मिलने के कारण उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है और इस बात को लेकर कर्मचारियों ने अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए गैस सिलेंडर रखकर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों को विधान सभा चुनाव से पहले लगभग 5 महीने से वेतन नहीं मिला है। इस वजह से उन्होंने यह प्रदर्शन किया ताकि उनको जल्द से जल्द वेतन उपलब्ध कराई जाए।

वेतन विलंब से हुए कर्मचारी पक्ष नाराज

मध्य प्रदेश के विदिशा मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्स कर्मचारी वेतन विलंब से हुए परेशान। उनका कहना है कि उनको कई महीनो से वेतन नहीं मिला है। जिसके चलते उनका घर खर्च और अन्य खर्चो के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से उन्होंने धरना प्रदर्शन किया। यह धरना प्रदर्शन कुछ अनोखा ही देखने को मिला। इस धरना प्रदर्शन में कर्मचारियों ने अपने सामने गैस सिलेंडर रखकर अपनी नाराजगी को जाहिर किया।

आउटसोर्स कर्मचारियों को जनवरी में मिलेगा 1 महीने का वेतन

मध्य प्रदेश के विदिशा मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी राजेंद्र सिंह जी ने बताया कि उनको पिछले 5 महीने से वेतन ना मिलने के कारण उनके साथ काम करने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को कहा गया था कि उनको हर महीने का वेतन दिया जाएगा। उनका कहना है कि यदि हमें वेतन नहीं मिलेगा तो हम अपने परिवार का भरण-पोषण कैसे करेंगे। हमें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और हमारी मजबूरी हो गई है कि हम धरना प्रदर्शन करें।

यह भी पढ़ें – मध्यप्रदेश में 15 मंत्रियों ने ली शपथ

विदिशा मेडिकल कॉलेज आउटसोर्स महिला कर्मचारी का बयान

विदिशा मेडिकल कॉलेज की महिला कर्मचारियों ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ पिछले 5 दिनों से धरना पर बैठी है। उनका कहना है कि घर में खाने के लिए राशन भी नहीं है। घर खर्च के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा घर में कुछ लोग बीमार भी हैं। उनका कहना है कि हम कलेक्टर से भी मिल कर आ गए हैं। लेकिन हमें कोई राहत नहीं मिल रही है। घर में गैस सिलेंडर खत्म हो चुके हैं और गैस को भरवाने के लिए भी पैसे नहीं है।

आगे उन्होंने कहा कि यहां तक की घर में राशन भी खत्म हो चुका है। अब ऐसे में हम अपने परिवार का भरण पोषण कैसे करेंगे। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए आउटसोर्स कर्मचारी ने धरना प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि यह हमारी मजबूरी है कि हम धरना प्रदर्शन पर बैठे हैं।

Leave a Comment