मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल गठन पर शिवराज सिंह की प्रतिक्रिया

मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान जी ने बताया कि अभी विकसित भारत संकल्प यात्रा चल रही है। शिवराज सिंह चौहान जी ने कैबिनेट के विस्तार के बारे में बताया कि जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही पूर्व सीएम ने कहा कि बीजेपी ने मेरे जैसे साधारण व्यक्ति को 16 साल तक मध्य प्रदेश में सीएम के पद पर बनाए रखा। यह सब भारतीय जनता पार्टी में ही संभव हो सकता है। शिवराज सिंह चौहान जी ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री मोहन यादव जी का मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री होने के नाते समर्थन करता हूं और मध्य प्रदेश के विकास और समृद्धि की कामना करता हूं।

विकसित भारत संकल्प यात्रा

मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल: मध्य प्रदेश में उज्जैन शहर से 16 दिसंबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई है। और 26 जनवरी 2024 को यह यात्रा संपन्न होगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य जनता को केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं के लिए जागरूक करना है। इसके अलावा जो लोग योजनाओं से वंचित रह गए हैं उन लोगों को योजनाओं से जोड़ना है।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से शिवराज सिंह चौहान जी की जिम्मेदारी

कुछ दिनों पहले शिवराज सिंह चौहान जी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी से दिल्ली में मुलाकात की और इसके बाद कहा कि शिवराज सिंह चौहान जी केंद्र और राज्य दोनों की जिम्मेदारी निभाएंगे।

मंत्रिमंडल के गठन में शिवराज सिंह जी ने दी बधाई

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने मंत्री शपथ ग्रहण में कहा कि आज सुशासन दिवस है अटल जी का जन्मदिन और यह प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है और आज मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण करेगा। मंत्रिमंडल पूरी तरह संतुलित है और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखा गया है। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी ने सभी मंत्रीगढ़ को बधाई दी।

यह भी पढ़ें – बहनों के खाते में 8वीं किस्त: अब DBT सक्रिय करें!

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और उनके मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री मोहन यादव जी अपने सभी साथियों के साथ मध्य प्रदेश को सुशासन देगी। मध्य प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी और जनता की संपूर्ण अपेक्षाओं को पूरा करेगी।

आगे उन्होंने यह भी कहा कि “मुझे यह भी विश्वास है कि संकल्प पत्र में हमने जो संकल्प व्यक्त किए प्रदेश के विकास के और जनता के कल्याण के उन संकल्पों को भी पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मैं आज शपथ ले रहे सभी मंत्री मित्रों को कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री सबको हृदय से बधाई देता हूं, शुभकामनाएं देता हूं।”

Leave a Comment