बहनों के खाते में 8वीं किस्त: अब DBT सक्रिय करें!

बहनों के खाते में 8वीं किस्त: लाड़ली बहना योजना के तहत जुड़ी महिलाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी की बात है कि अब लाड़ली बहना योजना की आठवीं किस्त 10 जनवरी को 2024 को सभी महिलाओं के बैंक खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। जिन महिलाओं को लाड़ली बहना योजना की आठवीं किस्त का बेसब्री से इंतजार हो रहा है उन सभी महिलाओं के लिए खुशखबरी की बात है।

बैंक डीबीटी खाता रखें तैयार

बहनों के खाते में 8वीं किस्त: लाडली बहना योजना की आठवीं किस्त भी DBT के माध्यम से ट्रान्सफर की जाएगी। जिससे सभी बहनों के खाते में एक क्लिक से ही योजना की राशि जमा हो जाएगी। लेकिन हर बार की तरह कुछ बहनों के खाते में योजना की राशि प्राप्त नहीं होगी। जिसका मुख्य कारण DBT सक्रिय न होना है। इस लिए आप सभी बैंक शाखा में जाकर DBT सक्रिय जरूर करें। और अगर अपने पहले यह कर लिया है और आपको योजना की राशि प्राप्त हो रही है तो फिर से परेशान होने की जरूरत नहीं।

लाड़ली बहना योजना प्रतिमाह 3 हजार रूपये
  • लाड़ली बहना योजना के द्वारा अभी महिलाओं को वर्तमान में 1250 रुपए हर महीने दिए जा रहे हैं। लाड़ली बहनों को शुरुआत में 1000 रुपए दिए गए थे। वर्तमान में यह धनराशि बढ़ाकर 1250 रुपए लाडली बहनों को दी जा रही है। जैसा कि पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान जी ने कहा था सभी बहनों को लाड़ली बहना योजना के द्वारा दी जाने वाली धनराशि बढ़ाकर 3000 रुपए तक कर दी जाएगी।
  • लाड़ली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के द्वारा महिलाओं के जीवन में परिवर्तन आ रहा है। बता दे कि अब महिलाओं का मान सम्मान भी बढ़ रहा है। परिवार में महिलाओं के प्रति लोगों की धारणा बदल चुकी है। कुल मिलाकर लाड़ली बहना योजना के द्वारा महिलाओं के जीवन में परिवर्तन आ गया है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी की मध्य प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन सिंह यादव जी ने 16 दिसंबर से उज्जैन शहर से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू कर दी है। इस यात्रा में मुख्यमंत्री जी का उद्देश्य वंचित रह गए लोगों को योजनाओं से अवगत कराना है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जी का कहना है कि जो भी लोग केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं से वंचित रह गए हैं। अब उन सभी लोगों को योजनाओं का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें –बहनों के लिए 5 योजनाएं, मुख्यमंत्री यादव की मंजूरी

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मुख्यमंत्री जी की प्रचार गाड़ी हर क्षेत्र में जाकर लोगों को जागरुक कर रही हैं। बता दें कि लाड़ली बहना योजना का लाभ महिलाओं को निरंतर मिलता रहेगा। और लाड़ली बहनों के लिए जितनी भी योजनाएं हैं। उन सभी योजनाओं का लाभ महिलाओं को निरंतर मिलता रहेगा।

लाड़ली बहना योजना आठवीं किस्त

जिन बहनों के मन में लाड़ली बहना योजना को लेकर यह बात चल रही थी कि लाड़ली बहना योजना विधानसभा चुनाव के बाद चलेगी या नहीं। उन सभी महिलाओं के लिए खुशखबरी निकलकर सामने आ रही है लाड़ली बहना योजना को निरंतर जारी रखा जाएगा इसके साथ ही लाडली बहनों को गैस सिलेंडर 450 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा। और लाड़ली बहना आवास योजना की पहली किस्त भी जल्द ही महिलाओं को मिलने वाली है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी अपने कर्तव्यों को अच्छे से निभा रहे हैं। जिस प्रकार से लाड़ली बहना योजना विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में चल रही थी। ठीक उसी प्रकार से अब विधानसभा चुनाव के बाद नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री जी भी योजना को चलाएंगे।

Leave a Comment