नया साल: बहनों के नाम में बदलाव – अपडेट्स और पात्रता

नया साल: मध्य प्रदेश में चल रही लाड़ली बहना योजना पूरे प्रदेश में चर्चित है। लाड़ली बहना योजना को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा शुरू किया गया था। लेकिन अब लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के हाथ में आ गई है। इसके लिए मुख्यमंत्री जी ने बताया है कि योजना को निरंतर जारी रखा जाएगा। लेकिन इस योजना में कुछ महिलाओं के नाम हटाए जाएंगे।

लाड़ली बहना योजना से किन महिलाओं के नाम हटाए जाएंगे

नया साल: मध्य प्रदेश में एक करोड़ 32 लाख महिलाएं लाड़ली बहना योजना का लाभ ले रही है। आपको जानकारी के लिए बता दे कि लाड़ली बहना योजना से उन महिलाओं के नाम हटाए जाएंगे जो की योजना के लिए पात्र नहीं है। अब लाड़ली बहना योजना के तहत जांच की जाएगी और जांच के बाद जो महिला पात्र साबित होंगी उनको लाड़ली बहना योजना का निरंतर लाभ मिलता रहेगा।

इसके अलावा जो महिलाएं योजना के लिए अपात्र साबित होंगी उनका नाम लाड़ली बहना योजना से हटा दिया जाएगा। बता दे की जनवरी में मिलने वाली आठवीं किस्त के लिए कई महिलाओं के नाम लाड़ली बहना योजना से हटा दिए जाएंगे। और अगर किसी महिला की सरकारी नौकरी लग गई है या किसी अन्य कारण से अपात्र श्रेणी में हैं तो उन्हें लाभ परित्याग करना होगा। अन्यथा सरकार द्वारा बाद में वैसे भी उनका नाम हटा दिया जाएगा।

लाड़ली बहना योजना आठवीं किस्त

सभी लाडली बहनों को पता है कि हर महीने के 10 तारीख को लाड़ली बहना योजना का पैसा महिलाओं के बैंक खाते में भेज दिया जाता है। अब योजना की आठवीं किस्त का पैसा भी महिलाओं को 10 जनवरी 2024 को उनके बैंक खाते में भेज दिया जाएगा। अब तक महिलाओं को लाड़ली बहना योजना के तहत 7 किस्त सफलतापूर्वक दी जा चुकी हैं। और अब आठवीं किस्त भी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के द्वारा डीबीटी के माध्यम से सभी महिलाओं के बैंक खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से भेज दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री यादव ने किया तीसरे चरण के भारत यात्रा के लिए घोषणा

लाड़ली बहना योजना के लिए इन महिलाओं को मिलेगी पात्रता

लाड़ली बहना योजना के लिए महिलाओं के लिए कुछ नियम और शर्तें बताई गई हैं। जिसके अनुसार महिलाओं के परिवार की जमीन 5 एकड़ से कम होनी चाहिए, महिला के परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी में ना हो, महिला के परिवार का कोई भी सदस्य इनकम टैक्स न भरता हो, महिला के परिवार में किसी भी सदस्य के पास चार पहिए की गाड़ी ना हो, इसके अलावा महिला के परिवार का कोई भी सदस्य पूर्व सांसद-विधायक या पंचायत सदस्य ना हो यदि महिला गरीब परिवार से संबंध रखती है तो महिला को लाड़ली बहना योजना का लाभ दिया जाएगा।

Leave a Comment