1500 रुपये: नारी सम्मान योजना की नई पात्रता

मध्यप्रदेश की सभी महिलाओं के लिए एक नया अपडेट निकाल कर आया है कि आप सभी लाडली बहनों को नारी सम्मान योजना के द्वारा हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा नारी सम्मान योजना की घोषणा की गई है। 17 नवंबर को प्रदेश में विधानसभा चुनाव पूरे हो गए हैं और अब 3 दिसंबर को इस चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे। दिसंबर महीने में प्रदेश भर की समस्त महिलाओं को बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है, सभी लाडली बहनों के खाते में 1500 रुपये सरकार भेज सकती है।

नारी सम्मान योजना
  • नारी सम्मान योजना के द्वारा प्रदेश की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इसके द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी। कांग्रेस सरकार ने नारी सम्मान योजना की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और समृद्ध बनाना है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये उनके बैंक खाते में DBT के माध्यम से ट्रांसफर करने की घोषणा की है।
नारी सम्मान योजना के लिए पात्रता
  • मध्य प्रदेश की महिलाओं को ही नारी सम्मान योजना का लाभ मिलेगा, आवेदक महिलाओं को मध्य प्रदेश का निवासी होना आवश्यक है।
  • नारी सम्मान योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • नारी सम्मान योजना के तहत सभी जाति और वर्ग की महिलाएं योजना के लिए पात्र हैं।
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
  • इसके अलावा आवेदक के परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक जमीन नहीं होनी चाहिए।
योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

नारी सम्मान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आपके पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, पते का प्रमाण, बैंक खाता पासबुक और समग्र आईडी जैसे दस्तावेजों की जरुरत होगी। 

यह भी पढ़ें –मध्यप्रदेश: क्या लाड़ली बहना और नारी सम्मान योजना सच हैं? जानिए खबर!

नारी सम्मान योजना की पहली किस्त की धनराशि महिलाओं को कब मिलेगी
  • नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाते में 1500 रुपये हर महीने भेजे जाएंगे। वर्तमान में मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना के अंतर्गत महिलाओं को 1250 रुपए हर महीने दिए जाते हैं, नारी सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने की योजना कांग्रेस सरकार बना रही है।
  • नारी सम्मान योजना की पहली किस्त महिलाओं के बैंक खाते में दिसंबर महीने में ट्रांसफर की जा सकती है, लेकिन अगर फिर से योजना के आवेदन होते हैं तो पहली किस्त में थोड़ा और समय लग सकता है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। और 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे इसके बाद ही नारी सम्मान योजना की पहली किस्त की धनराशि 1500 रुपये महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी।

Leave a Comment