नारी सम्मान योजना: आवश्यक दस्तावेज और पात्रता

नारी सम्मान योजना मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना के जैसे ही योजना है। योजना का लाभ भी महिलाओं को ही दिया जाएगा। तो कह सकते हैं कि योजना भी लाडली बहना योजना के समान ही है। बस इन दोनों योजनाओं में कुछ बातों का अंतर देखने को मिलता है।

योजना

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने योजना की शुरुआत की है कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी अब घर-घर जाकर योजना के तहत आवेदन फार्म भरेंगे। आवेदन फार्म कब भरा जाएगा और कब से कब तक भरा जाएगा इसके बारे में कोई सूचना जारी नहीं की गई है। अगर कांग्रेस पार्टी की सरकार मध्यप्रदेश में बनती है तो योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि 1500 रूपये प्रतिमाह और 500 रूपये में घरेलू गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

योजना की विशेषता

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने लाडली बहना योजना को देखते हुए प्रदेश में नारी सम्मान योजना का शुभारंभ किया है। योजना का मुख्य उद्देश्य है कि प्रदेश की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जाए, जिससे वे आगे बढ़ सकें। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाते में 1250 रूपये की धनराशि ट्रांसफर की जाती है।

ठीक उसी प्रकार से नारी सम्मान योजना के तहत मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की सरकार बनने के बाद महिलाओं के बैंक खाते में 1500 रूपये की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी। यह राशि डायरेक्ट बैंक खाते में दी जाएगी। और साथ ही बढ़ती मंहगाई में गैस सिलेंडर में भी राहत दी जायगी। इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि बिना किसी शर्त इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

नारी सम्मान योजना के लिए पात्रता क्या है
  • नारी सम्मान योजना के लिए सबसे पहले महिला को मध्य प्रदेश का निवासी होना अति आवश्यक है।
  • नारी सम्मान योजना के लिए महिलाओं की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • नारी सम्मान योजना का लाभ गरीब परिवार की महिलाओं को दिया जाएगा।
  • नारी सम्मान योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं का बैंक खाता होना अति आवश्यक है।

यह भी पढ़ें – MP Election: क्या आज से लाडली बहना योजना होगी बंद और नारी सम्मान योजना की शुरुआत, महिलाओं के लिए बड़ी खबर

नारी सम्मान योजना के लिए क्या है आवश्यक दस्तावेज
  • महिलाओं का आधार कार्ड
  • महिलाओं की समग्र आईडी
  • महिलाओं का मूल निवास प्रमाण पत्र
  • महिलाओं का आय प्रमाण पत्र
  • महिलाओं का जाति प्रमाण पत्र
  • महिलाओं का बैंक खाता नंबर
  • महिलाओं का मोबाइल नंबर
  • महिलाओं की पासपोर्ट साइज फोटो

Leave a Comment