मध्यप्रदेश विधानसभा: लाडली बहना और नारी सम्मान योजना से महिलाओं को लाभ

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे कल आ रहे हैं और सभी चुनावी नतीजों को लेकर बेहद उत्साहित है। खासतौर पर राज्य की महिलाएं, क्योंकि इस बार बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने बहनों के लिए योजना शुरू की है। और राज्य में किसी भी पार्टी की सरकार बने लाभ महिलाओं को ही मिलेगा।

मध्यप्रदेश विधानसभा मध्य प्रदेश में महिलाओं को लाभ देने के लिए लाडली बहना योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है। और महिलाओं को लगातार लाभ दिया जा रहा है। शुरू में लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को 1000 रूपये दिए जा रहे थे, जो अब बढ़ाकर महिलाओं को 1250 रूपये की किस्त दी जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वादा किया है कि महिलाओं को हर महीने 3000 रूपये तक राशि प्रदान की जाएगी। महिलाओं को हर महीने सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है और 450 रूपये में गैस सिलेंडर भी दिया जा रहा है।

नारी सम्मान योजना

कांग्रेस सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने नारी सम्मान योजना शुरू की थी। मध्य प्रदेश की इस योजना की लाभार्थियों को हर महीने 1500 रूपये के साथ 500 रूपये में गैस सिलेंडर भरवाने की सुविधा दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर हर महीने दिया जाएगा।

प्रदेश में सरकार बनने पर मिलेगा किस योजना का लाभ

मध्य प्रदेश की महिलाओं के मन में सवाल उठ रहे हैं कि कांग्रेस सरकार द्वारा नारी सम्मान योजना शुरू की गई है और भाजपा सरकार द्वारा लाडली बहना योजना शुरू की गई है। अब इन दोनों योजनाओं का लाभ महिलाओं को प्राप्त होगा। परंतु ऐसा नहीं होगा क्योंकि मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री बनने पर नारी सम्मान योजना का लाभ दिया जाएगा और अगर बीजेपी सरकार के मुख्यमंत्री बनते हैं तो लाडली बहना योजना का लाभ दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें – नारी सम्मान योजना: आवश्यक दस्तावेज और पात्रता

यदि मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार बनती है तो लाडली बहनों को 5 वर्षों तक लाभ प्रदान किया जाएगा। अगर कांग्रेस सरकार आती है तो नारी सम्मान योजना के तहत 1500 रूपये प्रति माह दिए जाएंगे। और इसके लिए एक बार फिर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन भरे जाएंगे।

महिलाओं को मिलेगा विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद योजना का लाभ

मध्य प्रदेश में बहुत जल्द ही विधानसभा चुनाव नतीजे आने वाले हैं। तो महिलाओं को इस बात को लेकर बेसब्री होगी कि क्या हमें लाडली बहना योजना का लाभ मिलेगा या नहीं तो महिलाओं को परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है चाहे मध्य प्रदेश में किसी भी पार्टी की सरकार बने महिलाओं के लिए पहले से ही योजनाएं बनी हुई हैं। और इन योजनाओं के तहत उनका आर्थिक धनराशि जरूर मिलेगी। तो कहने का मतलब यह है की योजना कोई भी हो लेकिन महिलाओं को जरूर आर्थिक सहायता दी जाएगी। महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण बहुत जरूरी है ताकि महिलाएं भी आगे बढ़ सके।

Leave a Comment