MP पॉलिटेक्निक: कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती

MP पॉलिटेक्निक: मध्यप्रदेश में इंदिरा गांधी शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, छिंदवाड़ा में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों के लिए भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए इच्छुक युवाओं को ऑफ़लाइन आवेदन करना होगा। जो भी योग्य युवा कंप्यूटर ऑपरेटर की इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं। सबसे पहले उन युवाओं को इसकी ऑफिशल वेबसाइट के द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना है। या इसके लिए दूसरा तरीका यह है कि आप स्वयं महाविद्यालय में जाकर आवेदन फार्म ले सकते हैं।

मध्य प्रदेश पॉलिटेक्निक कॉलेज भर्ती के लिए इंटरव्यू

MP पॉलिटेक्निक: संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर निकली भर्ती के लिए इंटरव्यू की तारीख 3 जनवरी 2024 है जो भी इच्छुक युवा कंप्यूटर ऑपरेटर के इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनको इसके लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा

मध्य प्रदेश पॉलिटेक्निक कॉलेज भर्ती के लिए आयु सीमा

संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर निकली भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। सरकार द्वारा विषेश जाति के लिए निर्धारित उम्र में छूट भी दी जाएगी। और अगर आप कंप्यूटर ऑपरेटर के इस पद पर आवेदन करना चाहते हैं तो यह सबसे अच्छा मौका होगा।

मध्य प्रदेश पॉलिटेक्निक कॉलेज भर्ती के लिए योग्यता
  • मध्य प्रदेश पॉलिटेक्निक कॉलेज भर्ती के लिए युवाओं को 12वीं पास या ग्रेजुएशन होना अति आवश्यक है। इसके अलावा शासकीय पॉलिटेक्निक से कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा या शासकीय आई.टी.आई से प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। इसके अलावा बी.सी.ए/पी.जी.डी.सी.ए या अन्य समकक्ष डिप्लोमा वाले भी इस भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे।
मध्य प्रदेश पॉलिटेक्निक कॉलेज भर्ती के लिए फीस

संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर निकली भर्ती के लिए युवाओं को 8000 रुपए प्रति महीने दिए जाएंगे। मध्य प्रदेश पॉलिटेक्निक कॉलेज भर्ती के लिए आवेदन की तिथि और स्थान भी निर्धारित है जो कि इंदिरा गांधी शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, छिंदवाड़ा में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों के लिए निकली भर्ती के लिए अंतिम तिथि 3 जनवरी 2024 तक है।

यह भी पढ़ें – पुलिस कांस्टेबल भर्ती: हाई कोर्ट अपडेट

मध्य प्रदेश पॉलिटेक्निक कॉलेज भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें

यदि कोई इच्छुक युवा मध्य प्रदेश पॉलिटेक्निक के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले युवाओं को इसकी ऑफिशल वेबसाइट से कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन फार्म को डाउनलोड करना होगा। यदि कोई इसके अलावा आप महाविद्यालय में जाकर भी आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।

इंदिरा गांधी शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, छिंदवाड़ा पर निकली इस भर्ती के लिए आप सहायता भी ले सकते हैं जिसके लिए मेल एड्रेस  E-Mail – [email protected] और आधिकारिक वेबसाइट – www.polychhindwara.org है।

Leave a Comment