सीएम मोहन यादव: नए साल में बढ़ेगा कर्मचारियों का वेतन

सीएम मोहन यादव: मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल में सरकारी कर्मचारियों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। इस फैसले के तहत बताया गया है कि राजधानी भोपाल के कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने घोषणा जारी कर दी है कि नए साल के पहले दिन ही सभी कर्मचारियों को वेतनमान दे दिया जाएगा।

CM ने सभी कलेक्टर को दिए निर्देश

सीएम मोहन यादव: मध्य प्रदेश के समस्त कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने सभी कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि सरकारी कर्मचारियों को नए साल से पहले दिन ही मिलेगी सैलरी। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने जिला अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रत्येक माह की एक तारीख को सभी शासकीय सेवकों को वेतन भुगतान किया जाए। सभी कार्यालय को प्रत्येक शासकीय सेवकों का मासिक वेतन आगामी माह की 5 तारीख तक ना होने की स्थिति में विलंब के लिए संबधित अधिकारियों की जवाबदेही होगी।

कर्मचारियों की सैलरी का विरोध

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि सरकारी कर्मचारियों को नए साल के पहले ही दिन सैलरी मिलनी चाहिए। निर्देश में यह भी बताया गया है कि सही तारीख पर सही प्रकार के वेतन को पारित करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया महत्वपूर्ण है। कलेक्टर ने आधिकांश कार्यालयों के अधिकारियों को वेतन विलंब और स्थिति सुधारने की जिम्मेदारी दी है, ताकि स्थिति में सुधार किया जा सके और कर्मचारियों को समय पर वेतन मिल सके।

मासिक वेतन को लेकर कर्मचारियों की नाराजगी

मध्यप्रदेश में वेतन को लेकर कर्मचारियों ने अपने नाराजगी को जाहिर किया है। इसको लेकर राजधानी भोपाल के कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने आदेश जारी किए हैं। नए साल के शुभ अवसर पर कर्मचारियों के लिए बहुत बड़ी खुश खुशखबरी दी है कि अब कर्मचारियों को समय पर उनका वेतन मिलेगा। विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी अपनी जिम्मेदारियां को बहुत अच्छे से निभा रहे हैं और वह एक-एक करके सभी पहलुओं को सुलझा भी रहे हैं।

यह भी पढ़ें – MP पॉलिटेक्निक: कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती

सीएम मोहन यादव ने अपना काम शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि अब राज्य के विकास और समृद्धि में किसी चीज की कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इसी बात को कहते हुए मुख्यमंत्री जी ने कर्मचारियों के लिए नए साल पर वेतनमान देने की घोषणा जारी की है। आप नए मुख्यमंत्री जी के कार्य से प्रभावित हैं या नहीं हमें कॉमेंट करके जरुर बताएं।

Leave a Comment