मार्च में केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को 3 बड़े तोहफे!

मार्च में: केंद्रीय कर्मचारियों की होली इस बार बहुत ही खास होने वाली है क्योंकि उन्हें जल्द ही सरकार की तरफ से बड़ा उपहार मिलने वाला है। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार ने कई बड़ी घोषणाएं करने की तैयारी कर ली है। बता दे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और 7वें वेतन आयोग द्वारा अन्य कई भत्तों में बढ़ोतरी की घोषणा सरकार करने वाली है। 

केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को लाभ पहुंचाने के लिए अगले महीने मार्च में महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी करने की घोषणा कर सकती है। मार्च का महीना त्यौहारी सीजन होने वाला है और इस महीने में देश के हर वर्ग के नागरिकों को सरकार उपहार देने वाली है। अभी हम बात सरकारी कर्मचारियों की करें तो सरकार कर्मचारियों को 4 फीसदी DA और सड़क भत्ते में बढ़ोतरी के साथ वेतन में 50 फीसदी तक की का बड़ा उछाल कर सकती है। 

कर्मचारियों को मिलेंगी एक साथ 3 बड़ी सौगातें 

 केंद्रीय कर्मचारियों के लिए मार्च का महीना बहुत ही खुशियों वाला होने वाला है क्योंकि मार्च में कर्मचारी केंद्र सरकार की तरफ से बड़े उपहार मिलने वाले हैं जिसका लाभ मिलने से कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी केंद्रीय कर्मचारियों को अगले महीने मार्च में एक साथ तीन बड़े उपहार मिलने वाले हैं जिसमें –

  •  सबसे पहला उपहार कर्मचारियों को यह मिलेगा कि केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में सरकार मार्च में 4 फीसदी की बढ़ोतरी करने की घोषणा कर सकती है। 
  •  केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ-साथ सड़क भत्ता/ यात्रा भत्ते में भी बढ़ोतरी की जाने की पूरी संभावना जताई जा रही है। 
  •  केंद्रीय कर्मचारियों को अन्य भत्तों में वृद्धि के साथ सरकार कर्मचारियों के HRA (हाउस रेंट अलाउंस) में भी संशोधन कर उसमें बढ़ोतरी कर सकती है। 

इसे भी पढ़ें –  सप्ताह में एक दिन बिना बैग के स्कूल जाएंगे छात्र

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर DA/ DR वेतन होगा निर्धारित 

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता और मासिक वेतन श्रम ब्यूरो द्वारा प्रकाशित औद्योगिक श्रम के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर निर्धारित किया जाता है जो कि इस बार पिछले सभी भत्तों की गणना  कर श्रम ब्यूरो द्वारा ही निर्धारित किया जाएगा, इसके अतिरिक्त यह भी संभावना जताई जा रही है कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में भारी इजाफा कर कर्मचारियों को लाभ पहुंचा सकती है। कुल मिलाकर कर हम ये कह सकते हैं की इस बार की होली कर्मचारियों के लिए काफी रंगीन होने वाली है। 

Leave a Comment