मप्र लोक सेवा आयोग: 3 भर्ती परीक्षाओं पर बड़ा अपडेट!

मप्र लोक सेवा आयोग: MPPSC उम्मीदवारों के लिए खुश कर देने वाली खबर सामने आई है बता दें कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा आयोजित मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा 2022 का प्राविधिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है उम्मीदवार परिणाम को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। उसके साथ ही MPPSC द्वारा राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा के लिए शुद्धि पत्र और पशु चिकित्सा अधिकारी परीक्षा 2023 के परिणाम भी जारी किए गए हैं।  

मप्र लोक सेवा आयोग: बता दे की विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की नई गाइडलाइन के मुताबिक प्रदेश शासन की आरक्षण नीति के अनुरूप मध्य प्रदेश शासन भोपाल के पत्र क्रमांक F-12021/38-1 भोपाल दिनांक 5 अक्टूबर 2023 के अघबन निर्देश अनुसार 87: परीक्षा परिणाम तैयार किया गया है। 

इसके साथ ही बहुत आश्रम की बात है 21 नवंबर 2023 को शुद्धि पत्र क्रमांक 02/13/2022 द्वार लोक निर्माण विभाग के और मध्य प्रदेश शासन किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अंतर्गत कुल 2- 2 काल्पनिक पदों के लिए संबंधित विभागों से प्राप्त रिक्ति विवरण के अनुसार प्राविधिक भाग 13 प्रतिशत ओबीसी पदों के आधार पर का रिक्त विवरण जारी किया गया है। 

राज्य पात्रता परीक्षा का दूसरा प्राविधिक परिणाम 

मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है अब उनके इंतजार की अवधि समाप्त हो चुकी है क्योंकि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने SET परीक्षा के लिए कुल 34 विषयों में से 3 विषयों का परिणाम जारी किया है वे 3 विषय हैं- Commerce, Home Science, Library and Information Science. UGC के नवीनतम दिशा निर्देश और मध्य प्रदेश शासन के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग के अद्यतन निर्देशानुसार व उच्च शिक्षा मध्य प्रदेश शासन के अद्यतन निर्देशानुसार 87% परीक्षा परिणाम तैयार किया गया है। 

पशु चिकित्सा अधिकारी परीक्षा परिणाम जारी 

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी परीक्षा 2023 और पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ 2023 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें की पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी परीक्षा 2023 और पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ 2023 का आयोजन इंदौर मुख्यालय के केंद्रों में 10 सितंबर 2023 को किया गया था।

इसे भी पढ़ें – “भारत का सबसे बड़ा खतरा: क्या आप डीपफेक्स के लिए संवेदनशील हैं?”

Leave a Comment