मध्यप्रदेश: 205 करोड़पति विधायकों की संपत्ति का खुलासा

मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आ चुके हैं जिसमें बीजेपी की झोली में 163 सीटें आई हैं। चुनाव के Association of Democratic Reforms (ADR) की एक रिपोर्ट सामने आई है जिसके अनुसार एमपी के चुने हुए 205 नव निर्वाचित विधायकों के पास करोड़ों की संपत्ति है। एमपी के संपूर्ण 205 नवनिर्वाचित विधायकों में से 102 नवनिर्वाचित विधायकों के पास 5 करोड़ से भी अधिक की संपत्ति है। 

मध्यप्रदेश: यही नहीं बल्कि इनके अलावा बाकी 71 विधायकों की संपत्ति 2 करोड़ रुपए से 5 करोड़ रुपए के बीच मानी गई है। करोड़पतियों के साथ-साथ कुछ विधायकों की गिनती लखपतियों में भी हो रही है जिसके मुताबिक 48 विधायकों के पास कुल संपत्ति 5 लाख से ₹2 करोड़ के बीच दर्ज की गई है इन सभी करोड़पतियों की सूची में जिस विधायक का नाम सबसे ऊपर है वाह है भाजपा विधायक चैतन्य कश्यप 296 करोड़ की सम्पत्ति के साथ। 

जानिए किस विधायक के पास है कितनी संपत्ति 

मध्यप्रदेश राज्य के 205 विधायकों के पास है करोड़ो की संपत्ति ADR की रिपोर्ट के बाद आई सच्चाई सामने। वही ADR रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2018 में 1 करोड़ से अधिक संपत्ति रखने वाले विधायकों की संख्या 187 थी जो 5 साल में बढ़कर साल 2023 में 205 हो गई है देखा जाए तो 5 सालो में ये बदलाव काफी बड़ा है कुल 18 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 

करोड़पतियों में BJP विधायक सबसे आगे 

 जैसा कि आपको पता है मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय हुई हैं भाजपा के हिस्से में 163 विधान सभा सीटें आई हैं तो बता दें कि इन 163 विधायकों की गिनती करोड़पतियों में हो रही है। वही कांग्रेस के विधायक भी करोड़पतियों की गिनती में शामिल हैं। कांग्रेस के 61 विधायक ADR की रिपोर्ट के मुताबिक करोड़पति और लखपति घोषित किए जा चुके हैं। 

जाने किसका नाम है करोड़पतियों और लखपतियों में सबसे ऊपर 

ADR रिपोर्ट के अनुसार करोड़पतियों की गिनती में सबसे प्रथम स्थान पर 296 करोड़ की संपत्ति के साथ बीजेपी विधायक चैतन्य कश्यप हैं वहीं दूसरे स्थान पर भी भाजपा कार्यकर्ता सत्येन्द्र पाठक 242 करोड़ की सम्पत्ति के साथ आगे हैं। करोड़पतियों की इस सूची में कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी 134 करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

बीजेपी की करोड़पतियों की लिस्ट के साथ दो अन्य कार्यकर्ता भी है जिनका नाम लखपतियों की सूची में है जिसमें बीजेपी के संतोष की 25 लाख की संपत्ति दर्ज हुई है, वहीं कंचन मुकेश तनवे की 26 लाख की संपत्ति के साथ ADR की रिपोर्ट शामिल है। 

इसे भी पढ़ें – सामाजिक क्रांति का इतिहास रचते हुए: लाडली बहना योजना

इनके ऊपर है इतना कर्ज 

ADR ने करोड़पतियों की सूची जारी करने के साथ-साथ देनदारी करने वाले कार्यकर्ताओं की सूची भी जारी की है। करोड़पति होने के साथ कर्जदारी में भी बीजेपी सबसे आगे है जिसमें पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा (भोजपुर) 57 करोड़ के कर्ज के साथ लिस्ट में सबसे ऊपर है इसके साथ ही कांग्रेस से दिनेश जैन (महिदपुर) का नाम भी कर्ज लेने वालों की सुची में 30 करोड़ से दूसरे स्थान पर है उसके बाद तीसरे स्थान पर जिस कार्यकर्ता का नाम है वह है बीजेपी के भूपेन्द्र सिंह(खुरई) जिनका ऊपर 23 करोड़ का कर्ज है। 

Leave a Comment