लाड़ली बहनें: 1 लाख से अधिक वार्षिक आय वाला सिस्टरहुड अभियान!

लाड़ली बहनें: मध्य प्रदेश चुनाव के बाद शिवराज सिंह चौहान काफी चिंता मुक्त नजर आ रहे हैं लेकिन बावजूद इसके उनहोने प्रदेश की लाडली बहनों के बारे में सोचना बंद नहीं किया वह लगातार लाडली बहनों से मुलाकात करते और उनके हित के लिए काम कर रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई गई लाडली बहाना योजना से प्रदेश की करोड़ो महिलाएं प्रभावित हुई हैं। 

अब शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक जनसभा में यह घोषणा की है कि लाड़ली बहना योजना के बाद अब लखपति बहन योजना का अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत प्रदेश की कोई बहन गरीब लाचार नहीं रहेगी महिलाओं को अपनी निजी सहायता के लिए और अपने परिवार की पूर्ति के लिए किसी के आगे हाथ फेलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

लाड़ली बहनें: इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि प्रदेश में विभिन्न स्वसहायता समूह शुरू किए जाएंगे जिसके तहत प्रदेश की लाखों महिलाओं को लखपति बहना योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा, लखपति बहाना योजना को लेकर अभी कोई अधिकारिक सूचना तो नहीं आई है लेकिन भाजपा कार्यकर्ता शिवराज सिंह चौहान अपनी जनसभाओं में लगातार लखपति बहना योजना को आरंभ करने की पुष्टि कर रहे है। 

लाड़ली बहना के बाद अब आएगी लखपति बहना योजना  

शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा में लाडली बहना लाभार्थियों को सुचित करते हुए कहा “स्व सहायता समूह की बहनों सुन लो लाडली बहना योजना के बाद अब अभियान होगा लखपति बहाना का” इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने अपने इस घोषणा पर विश्वास जताते हुए कहा कि प्रदेश में कोई भी महिला गरीब लाचार  नहीं रहेगी उनको किसी के आगे हाथ फेलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी इसके लिए राज्य की प्रत्येक बहन को लखपति बनाएंगे। 

लखपति का मतलब जिनकी सालाना आमदनी 1 लाख से ऊपर 

लाडली बहनों को सशक्त बनाकर उनके विकास और कल्याण को अपने जीवन का मिशन बताते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोई बहना गरीब नहीं रहेगी, आंसू नहीं बहायेगी, पैसे की तंगी के करण किसी के आगे हाथ नहीं फेलायेगी इसके लिए लखपति बहना अभियान चलाएंगे जिसके तहत प्रदेश की हर महिला लखपति बनेगी। इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने लखपति बहना योजना को परिभाषित करते हुए बताया की लखपति का मतलब जिसकी आमदनी हर महीने 10 हजार रुपये हो और सालाना 1 लाख से ज्यादा हो तो वह लखपति है इसी के तहत प्रदेश की हर बहन को लखपति बनाएंगे। 

15 लाख बहने बन चुकी लखपति 

शिवराज सिंह चौहान ने महासभा को संबोधित करते हुए बताया कि स्व सहायता समूह आजीविका मिशन के माध्यम से 15 लाख बहाने लखपति बन चुकी है लेकिन ये सिर्फ यहीं तक सिमित नहीं रहेंगी, इसको आगे तक ले जाकर प्रदेश की बाकी सभी महिलाओं को भी लखपति बनाना है, इसके लिए प्रदेश में विभिन्न शव सहायता समूह बनाए जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें – मध्यप्रदेश: 205 करोड़पति विधायकों की संपत्ति का खुलासा

प्रत्येक परिवार एक रोजगार 

लखपति बहना अभियान की चर्चा करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के भविष्य पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा की युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा इसके लिए प्रत्येक परिवार एक रोजगार मिशन आरंभ करेगा जिसमें प्रदेश की गरीबी खत्म होगी और हर नागरिक जीवन में विकास की ऊंचाईयां छूएंगे। 

Leave a Comment