MP वन विभाग भर्ती में 35% लड़कियों का आरक्षण

MP वन विभाग भर्ती: मध्य प्रदेश वन विभाग द्वारा रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली गई है। जिसमें मध्य प्रदेश की महिलाओं/ लाडली बहनों को इन भर्तियों पर 35 फीसदी का आरक्षण मिलने वाला है। हालांकि रिक्त सभी पदों पर 35% का आरक्षण नहीं मिलेगा। वनपाल, वनरक्षक एवं वाहन चालक के पदों को छोड़कर अन्य रिक्त पदों पर महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा।

महिलाओं की होगी सीधी भर्ती और साथ में मिलेगा आरक्षण

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा लगभग सभी विभागों में महिलाओं को आरक्षण दिया गया और सीधी भर्ती का प्रावधान भी रखा गया था। जिसमें 3 अक्टूबर 2023 को नियमों में संशोधन कर महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण का प्रावधान लागू किया गया। केवल वन विभाग को छोड़ दिया गया था।

MP वन विभाग भर्ती: लेकिन अब मध्य प्रदेश सरकार वन विभाग द्वारा निकाली गई इन भर्तियों पर महिलाओं की सीधी भर्ती होगी और महिलाओं को 35% का आरक्षण भी दिया जाएगा। हालांकि 2008 में राज्य सरकार ने संकल्प पारित किया हुआ था कि शासकीय विभागों में महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा लेकिन वन विभाग को छोड़ दिया गया था। लेकिन अब वन विभाग में भी महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा।

सीएम मोहन यादव ने आरक्षण के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने महिलाओं की सीधी भर्ती और 35% आरक्षण के निर्देश दे दिए हैं। हालांकि वन विभाग के सभी पदों पर महिलाओं को आरक्षण नहीं दिया जाएगा। कुछ पद छोड़ दिए गए हैं जिनमें शामिल है – वनपाल, वाहन चालक, वनरक्षक एवं सहायक महावत को छोड़कर अन्य रिक्त पदों पर महिलाओं की सीधी भर्ती में 35% आरक्षण का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें – मध्य प्रदेश: फरवरी में बिजली बिल में 20% बढ़ोतरी

कुल 3795 पदों पर होगी भर्ती

मध्य प्रदेश वन विभाग द्वारा रिक्त पदों के लिए सूचना जारी कर दी गई हैं। और उम्मीद है कि इन रिक्त पदों पर विधानसभा चुनाव से पहले भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वन विभाग की आधिकारिक सूचना के अनुसार 3795 पद रिक्त हैं। हालांकि एक साथ इन सभी पदों को नहीं भरा जाएगा आगामी 5 सालों तक इन पदों की भर्तियां होगी।

मध्य प्रदेश वन विभाग द्वारा एक सूचना जारी की गई है जिसमें यह स्पष्ट है कि रिक्त पदों पर वन वीरों की भर्तियां होंगी। जिनका कार्यकाल 1 साल का होगा और अच्छा प्रदर्शन करने पर उन्हें 5 साल के लिए आगे बढ़ा दिया जाएगा और 5 वर्ष के बाद उनका कार्यकाल नियमित कर दिया जाएगा और उन्हें सरकारी नौकरी के सामान की प्राथमिकता दी जाएगी। और इन वन वीरों का मासिक वेतन 15 से 20 हजार रुपए प्रतिमाह होगा।

Leave a Comment