फिटमेंट फैक्टर: सैलरी में 50,000 का वृद्धि

फिटमेंट फैक्टर: 1 फरवरी 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय बजट पेश करेंगी। अगले महीने पेश होने वाले इस साल के बजट से केंद्रीय कर्मचारी काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं क्योंकि संभावना है कि सरकार इस बजट में केंद्रीय कर्मचारियों के हित के लिए फैसला ले। दरअसल केंद्रीय कर्मचारी काफी लंबे समय से भारत सरकार से फैक्टर में वृद्धि की मांग कर रहे हैं जिसको सरकार आगामी बजट में जोड़ सकती है। 

बता दें की भारत सरकार 1 फरवरी 2024 को इस साल का अंतिम बजट पेश करने वाली है। देश में लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में होने हैं, चुनाव से पहले पेश होने वाला यह अंतिम बजट होगा जो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया जाएगा। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस अंतिम बजट में आम जनता से लेकर हर वर्ग के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा हो सकती है। DA में बढ़ोतरी के बाद अब सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को देने वाली है फैक्टर में वृद्धि का लाभ। 

फिटमेंट फैक्टर में होगी वृद्धि 

1 फरवरी 2024 को पेश होने वाले बजट से केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद है कि केंद्र सरकार फैक्टर में बढ़ोतरी के आदेश पर मोहर लगाए। अंतिम बार वर्ष 2016 में केंद्रीय कर्मचारियों के फैक्टर को बढ़ाया गया था, जो की वृद्धि के बाद 2.57 हो गया था। इसके बाद से ही कर्मचारियों को लंबे समय से इंतजार है कि केंद्र सरकार उनके फैक्टर में बढ़ोतरी करके उन्हें बड़े हुए वेतन का लाभ पहुंचाए। 

फिटमेंट फैक्टर को 3.68 करने की कर्मचारियों की मांग 

राष्ट्र में लोकसभा चुनाव जो कि अप्रैल-मई में होने हैं, उससे पहले ही सरकार इस बार का अंतिम बजट पेश करने वाली है। इस अंतिम बजट में केंद्रीय कर्मचारियों को पूर्ण आशा है कि सरकार उनके फिटमेंट फैक्टर में बदलाव पर जरूर कोई बड़ा फैसला लेगी। केंद्रीय कर्मचारी संगठन लंबे समय से सरकार से फिटमेंट फैक्टर को 2.57 से बढ़ाकर 3.68 करने की मांग कर रहा है, पूर्ण संभावना है कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.68 तक कर दे। यदि ऐसा होता है तो कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा देखने को मिलेगा। 

बेसिक सैलरी में 50,000 तक का बड़ा उछाल  

7वें वेतन आयोग के तहत यदि केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में 3.68 तक की वृद्धि होती है तो उससे केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में लगभग ₹50000 तक का बड़ा उछाल देखने को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें –  MP PSC वन परीक्षा 2023 के नतीजे

आइये इसी बात को उदाहरण के माध्यम से समझते हैं : मान लीजिए केंद्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 3.68 तक बढ़ाया जाता है तो उनकी बेसिक सैलरी 18000 रुपए से बढ़कर 26000 तक होगी उसी हिसाब से यदि कर्मचारियों की सैलरी 18000 है तो फिटमेंट फैक्टर 3.68 होने पर सैलरी 18000×3.68 = 66,240 रुपए होगी, जिससे कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी। 

Leave a Comment