वार्षिक व्यापार और रामायण मेला!

वार्षिक व्यापार: गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने मध्यप्रदेश में हर साल रामायण मेला आयोजित करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने एक खास योजना को विस्तार देते हुए राज्य के बुजुर्गों के लिए खास ऐलान किया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को विस्तार देते हुए कहा कि अब हर साल प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए हवाई जहाज और ट्रेन के माध्यम से अयोध्या भेजने का बंदोबस्त किया जाएगा इसके साथ ही उन्होंने कई अन्य घोषणाएं भी राज्य के लोगों के लिए की जिसके बारे में आज हम यहां विस्तार से जानने वाले हैं।

सीएम मोहन यादव ने किए बड़े ऐलान

वार्षिक व्यापार: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर उज्जैन में झंडा फहराते हुए कई बड़े ऐलान किए। जिसमें राज्य में व्यापार मेला, रामायण मेला, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, किसानों के लिए सिंचाई योजना, मोदी की गारंटी में शामिल योजनाएं, इसके आलावा राज्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारीयों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।

मध्य प्रदेश में हर साल होगा रामायण मेला आयोजित

इस वर्ष मध्य प्रदेश में रामायण मेला आयोजित किया गया है और इस गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने यह ऐलान किया कि रामायण मेला जो की रामायण की थीम पर आयोजित होता है यह रामायण मेला राज्य में हर साल आयोजित किया जाएगा।

वार्षिक व्यापार: मध्य प्रदेश के उज्जैन में रामायण मेला आयोजित करने के साथी मुख्यमंत्री जी ने यह भी कहा कि रामकाज को तब रामकाज माना जाएगा जब प्रदेश की जनता का हित सर्वोपरि हो। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रभु श्री राम के गमन पथ के सभी प्रमुख स्थानों के विकास के लिए निर्णय बनाया है जिसमें चित्रकूट में विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल बनाने का निर्णय किया गया। इसके साथ ही मध्य प्रदेश सरकार ओरछा में श्री राम राजा लोक के विकास का कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को दिया गया विस्तार

राज्य में रामायण मेला आयोजित करने के साथी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को मोहन यादव जी ने विस्तार देते हुए कहा कि अब इस योजना के तहत राज्य के बुजुर्गों को प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए हवाई जहाज और ट्रेन से अयोध्या भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें – फिटमेंट फैक्टर: सैलरी में 50,000 का वृद्धि

फसलों की सिंचाई के लिए होंगे पर्याप्त साधन

मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने राज्य के किसानों के लिए सिंचाई के पर्याप्त साधन उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने आगे कहा कि किसानों को पर्याप्त पानी सिंचाई के लिए उपलब्ध कराया जाएगा एवं पर्याप्त संसाधन भी उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री जी ने मध्य प्रदेश के किसानों की तारीफ करते हुए कहा कि किसानों ने अपनी मेहनत से सिंचाई की है और आज इसी वजह से मध्य प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है और किसानों को पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार का कर्तव्य है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मध्य प्रदेश में हर घर में रोशनी और खेतों की सिंचाई के लिए समृद्ध साधन है। आज प्रदेश में सबसे ज्यादा 17586 मेगावाट बिजली की मांग की पूर्ति बिना किसी कटौती के आसानी से की जा रही है इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में भी जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी वाली सभी योजनाओं को गांव गांव तक पहुंचाया जाएगा।

Leave a Comment