2024 में लाडली बहनों के लिए लखपति योजना

2024 में लाडली बहनों के लिए: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन सिंह यादव जी ने बताया कि नया साल 2024 सभी महिलाओं के लिए खुशियों से भरा होने वाला है। अब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। ताकि महिलाओं की जिंदगी बदल सके और महिलाओं के जीवन में परिवर्तन आ सके। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रदेश भर में योजनाओं के माध्यम से उनको जागरूक किया जा रहा है। योजनाओं से जुड़कर महिलाओं में आत्मनिर्भरता का भाव देखने को मिल रहा है।

लाडली बहनों के लिए नया वर्ष 2024 बहुत ही अच्छा साबित होने वाला है क्योंकि राज्य में बहनों के लिए पहले से ही योजनाएं चल रही हैं और अब नए मुख्यमंत्री ने भी यह साफ कर दिया है कि सभी योजनाएं जारी रहेंगी। और आगामी 5 सालों तक लाडली बहना योजना चलती रहेगी। इसके साथ ही बहनों को लखपति भी बनाया जाएगा और स्वरोजगार के माध्यम से जोड़कर उन्हें जिंदगी में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

नव वर्ष पर मुख्यमंत्री जी ने महिलाओं को दिया उपहार

2024 में लाडली बहनों के लिए: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने नए साल पर अपनी लाडली बहनों को कई सारे उपहार देने की बात बात कही है। सबसे पहले उन्होंने बताया कि जैसे कि हर महीने की 10 तारीख को लाड़ली बहना योजना के द्वारा दी जाने वाली धनराशि को उनके बैंक खाते में भेजा जाता है। तो 10 जनवरी को लाड़ली बहना योजना की आठवीं किस्त सभी महिलाओं के में बैंक खाते में भेज दी जाएगी।

लाड़ली बहना आवास योजना की पहली किस्त जारी

जिन महिलाओं को लाड़ली बहना आवास योजना की पहली किस्त का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। उन सभी महिलाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी की बात है कि अब मुख्यमंत्री जी ने साफ-साफ कह दिया है लाड़ली बहना आवास योजना की पहली किस्त 25000 रुपए सभी चयनित महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने एक नई सूची बना दी है। इस सूची के अंतर्गत जितने भी महिलाएं चयनित हो गई है। उन सभी को पक्के आवास बनाने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दी जा रही है। केवल उन्हीं महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाएगा जिनके पास रहने के लिए पक्के मकान नहीं है और जो योजना के लिए पात्र साबित होंगी। उन सभी महिलाओं को लाड़ली बहना आवास योजना की पहली किस्त जारी जल्द की जाएगी।

यह भी पढ़ें – छौहान और लाडली बहना योजना: चरण 3?

लाडली बहनों को घरेलू गैस सिलेंडर 450 रुपए में दिया जाएगा

मध्य प्रदेश में जितनी भी महिलाएं लाड़ली बहना योजना का लाभ ले रहे हैं। उन सभी महिलाओं को घरेलू गैस सिलेंडर 450 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा जिन महिलाओं के पास प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना कनेक्शन है। उनको भी योजना के द्वारा गैस सिलेंडर 450 रुपए में ही दिया जाएगा। इस साल महिलाओं के लिए बहुत ही उपहार मुख्यमंत्री जी के द्वारा दिए जा रहे हैं।

अनुमानित तौर पर बता सकते हैं कि भविष्य में भी मुख्यमंत्री जी ऐसे ही बहुत सारे उपहार महिलाओं को देने की तैयारी कर रहे हैं। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि हम समय-समय पर महिला सशक्तिकरण से लेकर आपको सूचना देते रहे तो इसके लिए आपको हमारी अपना कल वेबसाइट को पढ़ना होगा। क्योंकि हम आपको सही समय पर सही जानकारी उपलब्ध करवाते हैं।

Leave a Comment