लाडली बहनों के लिए 5 दिन में eKYC करें, किस्त पाएं!

लाडली बहनों के लिए: लाड़ली बहना योजना के द्वारा करोड़ों महिलाओं को आठवीं किस्त का पैसा मिलने में कुछ ही दिन बाकी हैं। और आठवीं किस्त के लिए नई लिस्ट जारी कर दी गई है। बता दे कि जिन महिलाओं ने अभी तक अपना डीबीटी एक्टिवेट नहीं करवाया है। उनको जल्द से जल्द अपना डीबीटी एक्टिवेट करना होगा नहीं तो महिलाओं की आठवीं किस्त अटक सकती है। इसके साथ बैंक खाते की जांच से लेकर eKYC भी अनिवार्य रूप से कराना होगा।

आठवीं किस्त के लिए महिलाओं को जल्द करना होगा यह काम

लाडली बहनों के लिए: सभी लाडली बहनों को सूचित किया जाता है कि वह जल्द से जल्द अपना डीबीटी एक्टिवेट करवा ले। नहीं तो उनकी आठवीं किस्त को लेकर रुकावट आ सकती है। क्योंकि कई महिलाओं की सातवीं किस्त डीबीटी एक्टिव ना होने के कारण रुक गई थी। और बाद में इसके लिए महिलाएं काफी परेशान हो गई थी तो सभी महिलाओं को एक बार फिर से सूचित किया जाता है कि अपना डीबीटी एक्टिवेट रखें। ताकि लाड़ली बहना योजना की आठवीं किस्त सभी महिलाओं के बैंक खाते में आसानी से प्राप्त हो जाए।

आठवीं किस्त के लिए बस कुछ दिन ही बाकी

जितनी भी महिलाओं को आठवीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। उन्हें पहले अपना डीबीटी चेक करना होगा। तभी उनको 10 जनवरी को लाड़ली बहना योजना की आठवीं किस्त मिल सकती है। यदि सभी महिलाओं का डीबीटी एक्टिवेट होगा तो आठवीं किस्त भेजने में आसानी होगी। और महिलाओं को भी आसानी से आठवीं किस्त प्राप्त हो जाएगी। अब लाडली बहनों के लिए कुछ दिन शेष रह गए हैं। इसलिए जल्द से जल्द उनको यह काम करना जरूरी है। नहीं तो उनकी आठवीं किस्त अटक जाएगी और इसके लिए महिलाएं स्वयं जिम्मेदार होगी।

लाडली बहनों के बैंक में डीबीटी की सुविधा इस प्रकार से चालू रखें

अगर महिलाएं यह चाहते हैं की लाड़ली बहना योजना के तहत उनको निरंतर लाभ मिलता रहे। तो उसके लिए सभी महिलाओं को अपना डीबीटी एक्टिवेट रखना बहुत जरूरी है। महिलाओं को बैंक खाते से अपना लेनदेन करते रहना चाहिए। ज्यादा लंबे समय के बाद डीबीटी की सुविधा बंद हो जाते हैं। इसलिए सभी महिलाओं को बताया जा रहा है की आठवीं किस्त के लिए सभी महिलाएं अपना डीबीटी एक्टिवेट कर ले।

साथ ही समग्र पोर्टल से अब तक अगर आपने eKYC नहीं किया है तो यह कार्य भी जल्द से जल्द करें। समग्र eKYC के लिए आप ऑनलाइन समग्र पोर्टल https://samagra.gov.in/ पर जा सकते हैं। या फिर नजदीकी किसी ई मित्र की मदद भी ले सकते है। आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि समग्र eKYC के साथ बैंक में eKYC भी कराना होगा। अगर किसी भी तरह की लापरवाही बरती जाती है तो आप योजना के लाभ से वंचित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें – 2024 में लाडली बहनों के लिए लखपति योजना

लाड़ली बहना योजना की नई लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें
  • जो भी महिला लाड़ली बहना योजना की नई लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो सबसे पहले उसे महिला को इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाना है।
  • लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जानें के लिए आप गूगल में लाडली बहना योजना सर्च कर सकते हैं या फिर डायरेक्ट इस लिंक पर भी जा सकते हैं।
  • फिर आपको होम पेज पर जाना है वहां पर आपको मेनू पर अंतिम सूची वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरना है।
  • फिर पात्र महिलाओं की लिस्ट वाले बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद जिले का नाम, ग्राम पंचायत का नाम, गांव का नाम चुनना है।
  • फिर आपके सामने जनवरी महीने की नई सूची खुल कर आ जाएगी।

Leave a Comment