सीएम शिवराज सिंह की दीपावली शुभकामनाएं: बहनों के घर हुई धन की वर्षा

मध्य प्रदेश में सीएम ने अपनी लाडली बहनों को दीपावली के शुभ अवसर पर तोहफा दिया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में 1.32 करोड़ महिलाओं को दीपावली के इससे पावन अवसर पर लाडली बहना योजना की छठवीं किस्त सभी महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किया। इस प्रकार से सीएम ने अपना वादा पूरा किया और मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के माहौल में भी सीएम ने अपनी लाडली बहनों का दीपावली के त्योहार पर ख्याल रखा। इसके लिए पूरे प्रदेश में महिलाएं बहुत खुश थी। और सभी लाडली बहनों ने सीएम का धन्यवाद किया।

लाडली बहना योजना छठवीं किस्त जारी

जैसा कि हम सभी जानते हैं की लाडली बहना योजना पूरे मध्य प्रदेश में एक सफल योजना के तौर चल रही है। लाडली बहना योजना एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा शुरू किया गया है। अब तक लाडली बहना योजना की छठवीं किस्त महिलाओं को सफलतापूर्वक मिल चुकी है। सीएम ने दीपावली के शुभ अवसर पर अपने सभी बहनों को लाडली बहना योजना की छठवीं किस्त की धनराशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दी है।

यह सभी महिलाओं के लिए बड़ी खुशी की बात है। लाडली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इस योजना के द्वारा महिलाएं बहुत ही खुश हैं। लाडली बहना योजना के तहत जुड़ी महिलाओं को प्रदेश सरकार ने अन्य और भी कई योजनाओं से जोड़ा है। जैसे फ्री गैस सिलेंडर योजना, लाडली बहना आवास योजना आदि। लाडली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं को प्रदेश सरकार ने अन्य योजनाओं से भी जोड़ा है ताकि महिलाएं इन योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ ले सके।

सीएम शिवराज सिंह जी ने बहनों को दीपावली की शुभकामनाएं दी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने महिलाओं को दीपावली के शुभ अवसर पर बधाइयां दी। इसके साथ ही उन्होंने लाडली बहना योजना के तहत जुड़ी महिलाओं के खाते में छठवीं किस्त के पैसे ट्रांसफर किया। सीएम ने कहा कि महिलाओं के हाथ में लक्ष्मी होती है, महिलाएं हमारे देश की अन्नपूर्णा है, मेरी बहनें छोटी-छोटी बचत करके घर की जरूरत को पूरा करती हैं।

सीएम शिवराज सिंह ने आगे कहा कि, मुझे अपनी बहनों पर गर्व है, मैं अपनी बहनों से वादा करता हूं कि आप चिंता मत करो मैं आपकी मदद के लिए तैयार हूं। साथ ही एम ने यह भी कहा कि लाडली बहना योजना का उद्देश्य मेरी बहने आत्मनिर्भर बन सके। ताकि मेरी बहनों का आत्मविश्वास बढ़ सके और उनको आगे बढ़ने का मौका मिले।

इसे भी पढ़ें – लाड़ली बहना योजना: 21 वर्ष की अविवाहित बेटियों के लिए लाभ

सीएम ने अपनी बहनों को बधाई देते हुए कहा कि मैं अपनी बहनों के लिए खुशी चाहता हूं। उनकी खुशी के लिए में बहुत कुछ करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि एक भाई होने के नाते मेरे भी अपनी बहनों के लिए कुछ फर्ज हैं। मैं चाहता हूं कि मेरी बहाने सशक्त और आत्मनिर्भर बने। मैं अपना संकल्प पूरा करना चाहता हूं। उन्होंने कहा मैं लाडली बहना योजना के माध्यम से अपनी बहनों को आगे बढ़ाना चाहता हूं।

Leave a Comment