यादव बढ़ाए सरकारी कर्मचारियों का डीए: +4%

यादव बढ़ाए: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बार फिर से अच्छी ख़बर सामने आई है क्योंकि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने सरकारी कर्मचारियों की फाइल मंगाई जिससे जल्द ही सरकारी कर्मचारियों के डीए में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।

केंद्रीय कर्मचारियों का बढ़ा डीए

यादव बढ़ाए: केंद्र सरकार ने लगातार अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी कर रही है। पहले 4 फ़ीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाया गया था जिससे 42 की जगह 46 फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ मिला और अब फिर से 4 फीसदी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जा रही है जिससे 50 फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला है।

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को भी जल्द ही 4 फीसदी अतिरिक्त महंगाई भत्ते का लाभ मिलने वाला है। क्योंकि केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी के बाद से मोहन सरकार ने भी सरकारी कर्मचारियों की फाइल मंगवा ली। हालाकि अभी कैबिनेट बैठक में इस बात का फ़ैसला होना ही बाकी रह गया है।

श सरकार ने हाल ही में अंतरिम बजट के दौरान सरकारी कर्मचारियों के हित में फैसला लिया था जिससे 4 फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा और मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का डीए 42 फीसदी से बढ़ कर 46 फीसदी हो जाएगा। हालाकि एक और कैबिनेट बैठक इस विषय में जरुरी है।

क्योंकि महंगाई भत्ते का भुगतान किस तारीख़ से किया जाएगा, एरियर राशि किस तरह देनी है, कितने विभागों को लाभ मिलेगा और 5.47 लाख पैंशन प्राप्तकर्ता के लिए क्या कार्ययोजना होगी इस विषय में चर्चा करना जरुरी है क्योंकि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सरकार कागजी कार्यवाही के चलते पेंशन प्राप्तकर्ताओं को परेशान करती है।

यह भी पढ़ें – MP Govt: 12 लाख कर्मचारियों की मांग – 8% DA बढ़ाओ

हालाकि अपना कल को मिली रिपोर्ट अनुसार लोकसभा चुनाव के बाद से ही सरकारी कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का लाभ मिल पाएगा और इस मामले में मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को 1 जुलाई 2023 से बकाया डीए जिसका हिसाब करना भी बाकि है। लेकिन अब मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के द्वारा सरकारी कर्मचारियों की फाइल महंगाई गई है जिससे यह स्पष्ट हो जाता है कि जल्द ही मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के हित में फैसला आने वाला है।

Leave a Comment