मप्र विधानसभा चुनाव: कर्मचारियों की मौत

मप्र विधानसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में वोटिंग जारी है और इसके लिए काफी लंबे समय से तैयारी चल रही थी। आखिर वो समय आ ही गया जिसका जनता को बेसब्री से इंतजार था। अब यह तो कोई नहीं जानता कि किसकी सरकार बनेगी। लेकिन यह है कि व्यवस्था तो पूरी जोर-शोर से कर दी गई है। इस दौरान मध्य प्रदेश में एक बड़ी खबर है कि दो कर्मचारियों की चुनाव के दौरान मौत हो गई है।

मप्र विधानसभा चुनाव 2023

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 17 नवंबर को वोटिंग की गई। इस बीच दो जिलों से दो कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी के दौरान दुखद मौत की खबर आ रही है। उमरिया जिले के पाली विकासखंड में चुनाव ड्यूटी में लगे वरिष्ठ संयंत्र परिचारक रमेश सिंह की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। वहीं बैतूल के एक कर्मचारी की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई।

ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों की मौत

रमेश सिंह और संजय गांधी ताप विद्युत परियोजना में सेवारत कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक उन्होंने 16 की सुबह पॉलिटेक्निक कॉलेज उमरिया के लिए ड्यूटी के लिए पहुंचा। लेकिन वहां पहुंचने के बाद अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। तुरंत ही उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

डॉक्टरों के मुताबिक, वह मिर्गी और पीलिया के दौरे से ग्रस्त था। शाहपुर में पीएचई में पदस्थ चौकीदार भीमराव को ड्यूटी मुलताई में लगाई गई थी। ड्यूटी के दौरान ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उनका दम टूट चुका था।

यह भी पढ़ें – चुनाव के बाद सरकार ने वंचित महिलाओं के लिए बड़ा फैसला किया

मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान पूर्ण

मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो चुके हैं। और अब सभी राजनीतिक पार्टियों साहित राज्य की जनता चुनाव के नतीजों को लेकर बेहद उत्साहित है। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे अगले महीने की 3 तरीख को सामने आने वाले हैं।

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में हुए मतदान इस बार चौका देने वाले हैं और पिछले 3 सालों के रिकॉर्ड भी टूट गए हैं। इस बार त्यौहारी सीजन के कारण सभी अपने घरों में थे और और इसी समय चुनाव हुए जिसका असर चुनाव में देखने को मिला और मतदाताओं ने 75 प्रतिशत मतदान कर पिछले 3 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Leave a Comment