MP स्कूल समय परिवर्तन: बच्चों के लिए शीतल सुकून

MP स्कूल समय परिवर्तन: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार बच्चों को राहत दी गई है। अब बच्चों का स्कूल टाइम बदल दिया गया है। मध्यप्रदेश में कोहरे और ठंड की वजह से शहरों के तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री जी के आदेश अनुसार बच्चों के स्कूल का टाइम बदल दिया गया है। इससे उनके अभिभावकों को भी राहत दी गई है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार अब बच्चों का स्कूल टाइम हुआ चेंज

MP स्कूल समय परिवर्तन: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने अपने निर्देश में साफ-साफ कहा है कि प्रदेश में कड़ाके की ठंड के कारण तापमान में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। बता दे कि अभी लंबे समय तक कड़ाके की ठंड पड़ने के आसान नजर आ रहे हैं। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री जी ने स्कूलों का समय बदल दिया है।

बता दे कि शासकीय और अशासकीय विद्यालयों को दो पालियों में संचालित किया जाएगा। इसमें स्कूल को दो पालियों में विभाजित किया गया है। बताया गया है कि मुख्यमंत्री जी के आदेश 20 जनवरी 2024 तक जारी रहेंगे। अशासकीय विद्यालय सुबह 10 बजे से शुरू किए जाएंगे। शासकीय विद्यालय सुबह 10.30 बजे से शुरू होंगे और वह निर्धारित समय तक चलते रहेंगे।

मुख्यमंत्री जी के आदेश के अनुसार अब अभिभावकों को भी मिलेगी राहत

ठंड के कारण बच्चों के माता-पिता भी काफी चिंतित हो जाते हैं और उनको भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जैसा कि सभी जानते हैं कड़ाके की ठंड में बच्चों को स्कूल जाने में देर हो जाती है। कई बार बच्चे स्कूल भी नहीं जा पाते हैं और भी बहुत सारे कारण होते हैं।

जिनकी वजह से बच्चे समय पर स्कूल नहीं जा पाते हैं। और नियमित रूप से अपने कार्य को नहीं कर पाते हैं। इस प्रकार उनका पूरा रूटिंग खराब हो जाता है। बच्चों के अलावा उनके अभिभावक भी ठंड के मौसम में प्रभावित हो जाते हैं। इस प्रकार मुख्यमंत्री जी के इस निर्देश से बच्चों के माता-पिता को भी राहत मिली है।

यह भी पढ़ें – पेंशन हड़ताल: 8-11 जनवरी

मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किए

मध्यप्रदेश में शिक्षा विभाग ने स्कूल टाइम को लेकर निर्देश जारी किया है। क्योंकि प्रदेश में ठंड को देखते हुए जिला कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के लिए निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि तापमान में गिरावट के कारण यह निर्देश जारी किए गए हैं। क्योंकि तापमान काफी कम हो गया है इस वजह से स्कूल के बच्चों के अलावा उनके अभिभावकों को भी राहत दी गई है।

Leave a Comment