MP में सफल मतदान करने वालों को सम्मान

MP में सफल मतदान करने वालों को सम्मान: जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मध्य प्रदेश में अभी हाल ही में विधानसभा चुनाव हुए हैं। और इसके नतीजे अभी 3 दिसंबर को आने वाले हैं। 17 नवंबर को हुए इस विधानसभा चुनाव में कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सफलतापूर्वक मतदान कराए गए। जिन कर्मचारियों ने इमानदारी पूर्वक अपनी ड्यूटी को निभाया उन सभी कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

कर्मचारियों को किया जाएगा सम्मानित

MP में सफल मतदान करने वालों को सम्मान: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के मतदान 17 नवंबर को हुए। प्रदेशभर में निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान करवाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया गया। चुनाव में 20,000 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी इंदौर में ड्यूटी कर रहे थे। सभी ने अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभाई। निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेशभर में चुनाव ड्यूटी दे रहे अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक नवाचार किया गया जिसके तहत सभी को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, चुनाव के दौरान चुनावी ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की संख्या इस बार पहली बार इतनी बड़ी रही थी और इसे प्रोत्साहित करने के लिए इंदौर में जिला स्तर पर एक बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा।

कर्मचारियों को नकद राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित

यह नवाचार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय भोपाल द्वारा किया जा रहा है। इसकी जानकारी इंदौर कलेक्टर द्वारा भी दी गई है। कलेक्टर इलैया राजा टी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में शांतिपूर्ण मतदान और मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी के चलते श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को नकद राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

जिला स्तर पर एक बड़ा आयोजन करने की तैयारी की जा रही है ताकि बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी की सूची तैयार की जा सके। इंदौर की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में 17 नवंबर को मतदान हुआ था, और इस दौरान 20,000 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी ने मतदान दलों और अन्य व्यवस्थाओं में भाग लिया था।

यह भी पढ़ें – नई पीएम आवास योजना ग्रामीण सूची में अपना नाम चेक करें – ताज़ा अपडेट!

विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे

मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। अभी यह पता लगाना मुश्किल है कि प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी। जैसे ही विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आते हैं तो हम आपको इस वेबसाइट के माध्यम से सूचित कर देंगे कि प्रदेश में किसकी सरकार बन रही है। इसके लिए आपको हमारी वेबसाइट को पढ़ना होगा हम आपको समय-समय पर सारी देते रहते हैं।

Leave a Comment