राज्य सरकार: पेंशन की योग्यता अब 50 साल की आयु से

राज्य सरकार: राज्य के वृद्ध नागरिकों के लिए खुशखबरी है। बता दे झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेश की वृद्धावस्था पेंशन योजना में कुछ बदलाव किए हैं जिनका लाभ योजना के लाभार्थियों को मिलेगा। दरअसल आगामी लोकसभा चुनाव से पहले ही झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ी घोषणा करते हुए राज्य की वृद्धावस्था पेंशन योजना की आयु सीमा में संशोधन कर उसकी वर्तमान 60 वर्ष से घटाकर 50 वर्ष कर दिया है। 

हेमंत सोरेन सरकार ने ST, SC और OBC वर्ग के लिए वृद्ध पेंशन योजना में पात्रता आयु को 60 वर्ष से कम करके 50 वर्ष कर दिया है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जानकारी देते हुए बताया कि पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़, बिहार, उड़ीसा और बंगाल में वृद्ध व्यक्तियों को 250 रूपये से 300 रूपये मासिक पेंशन उपलब्ध कराई जाती है। वहीं झारखंड सरकार वृद्ध जनों को 1000 रूपये मासिक पेंशन प्रदान करती है। 

झारखंड सरकार ने किया बड़ा ऐलान  

राज्य सरकार: झारखंड में शिवू सोरेन की बनाई गई झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के 4 वर्ष पूरे होने के अवसर पर झारखंड के रांची में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वहां पहुंचे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने वृद्धावस्था पेंशन योजना की पात्रता आयु सीमा में बदलाव करते हुए कहा कि आदिवासियों और दलितों में मृत्यु दर अधिक होता है वहीं इनको 60 वर्ष के बाद नौकरियों के अवसर भी नहीं मिलते इसलिए अब इनको 50 वर्ष की आयु होने पर वृद्ध पेंशन उपलब्ध कराई जाएगी। 

राज्य की 36 लाख महिलाओं को मिला पेंशन का लाभ 

झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा रांची में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वृद्धावस्था पेंशन योजना की आयु सीमा की पात्रता में 10 वर्ष की कटौती करके उसे 60 वर्ष से कम करके 50 वर्ष किया गया है। इसी के साथ CM हेमंत सोरेन ने जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड सरकार ने अब तक 60 वर्ष से अधिक आयु की लगभग 36 लाख महिलाओं को लाभ पहुंचाया है। इन 36 लाख लाभार्थी महिलाओं की संख्या में शारीरिक रूप से और असक्षम और 18 साल से अधिक आयु की विधवा महिलाएं भी सम्मिलित हैं।

इसे भी पढ़ें –  मध्य प्रदेश की पहली आईसीयू वाली हवाई बचाव सेवा

CM सोरेन ने किया नौकरियां आरक्षित करने का दावा 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में आयोजित कार्यक्रम में वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों को लाभान्वित करने के साथ-साथ प्रदेश के युवाओं के लिए भी बड़ी घोषणा की है। राज्य के युवा जो कि बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं उनके लिए CM हेमंत सोरेन ने दावा करते हुए ऐलान किया है कि प्रदेश में 75 फ़ीसदी तक की नौकरियां सरकार द्वारा आरक्षित की जाएगी।

Leave a Comment