8वीं किस्त के लिए राज्य निर्देश: लाड़ली बहना योजना

8वीं किस्त के लिए राज्य निर्देश: राज्य सरकार द्वारा लाडली बहन योजना की आठवीं कि 10 जनवरी दिन बुधवार को जारी की जाएगी। लेकिन आठवीं किस्त के पहले अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही आधिकारिक वेबसाइट पर पात्र सूची भी जारी की गई है।

राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने पिछले दोनों यह स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में कोई भी कल्याणकारी योजना बंद नहीं की जाएगी और लाडली बहना योजना को आगामी 5 सालों तक जारी रखा जाएगा। आठवीं किस्त नए मुख्यमंत्री जी जारी करेंगे और इसके लिए उन्होंने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को भी आदेश दे दिया है। क्या है पूरा आदेश जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

अधिकारियों को 8 जनवरी से पहले करने होंगे यह काम

8वीं किस्त के लिए राज्य निर्देश: लाडली बहना योजना की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के तहत जारी की जाती है और आगामी 10 जनवरी दिन बुधवार को आठवीं की स्थिति भी DBT के माध्यम से जारी की जाएगी। और इसके लिए ही अधिकारियों को आदेश जारी किए गए हैं।

आदेश में कहा गया है कि राज्य के सभी जिलों में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अधिकारी 8 जनवरी 2024 को सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक अपने जिले के रजिस्टर्ड लाभार्थियों की सूची के आधार पर आधिकारिक पोर्टल में अपने लॉग इन से ई पेमेंट की स्वीकृति प्रदान करें।

10 जनवरी को आठवीं किस्त की राशि ट्रांसफर की जानी है। इस लिए पहले से ही पूरी तैयारी की जा रही है ताकि किसी भी तरह की गलती से बचा जा सके। मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना के अंतर्गत जनवरी 2024 की आर्थिक सहायता राशि के अंतरण के संबंध में जारी किया गया आधिकारिक आदेश आप नीचे विस्तृत रूप से देख सकते हैं। इसके साथ ही हमने आपको पात्र सूची के बारे में भी बताया है जिसकी आप जांच कर सकते हैं।

Ladli Behna Yojana
Ladli Behna Yojana

यह भी पढ़ें – MP सरकारी कॉलेज नौकरियां: आवेदन करें!

लाडली बहना योजना आठवीं किस्त की सूची
  • लाडली बहना योजना की आठवीं कि 10 जनवरी को ट्रांसफर की जाएगी यह सभी को पता है इसके साथ ही अंतिम सूची भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। जिसे आप नीचे दिए गए चरणों की मदद से देख सकते हैं।
  • लाडली बहना योजना की पात्र सूची देखने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर आना होगा।
  • अधिकारी वेबसाइट के मेनू पर आपको अंतिम सूची का विकल्प दिखाई देगा यहां आपको क्लिक करना है।
  • आगे बढ़ाने के लिए आपको अपना मोबाइल नंबर सत्यापित करना होगा।
  • मोबाइल नंबर से स्थापित करने के लिए सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और नीचे दिया गया कैप्चा कोड भी दर्ज करें।
  • आगे आपको ओटीपी प्राप्त करें बटन पर क्लिक करना होगा और दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को यहां वेरीफाई करना होगा।
  • अब आगे आपके सामने पात्र अंतिम सूची और अपात्र अंतिम सूची का विकल्प दिखाई देगा आप अपने अनुसार किसी एक विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।
  • आगे आपको स्थानीय निकाय का चयन करना होगा और अपने द्वारा सेलेक्ट किए गए स्थान की सूची आप अपनी स्क्रीन पर देख पाएंगे। अगर आप किसी एक महिला का ही चेक करना चाहते हैं तो व्यक्ति विशेषवार विकल्प पर क्लिक कर चेक कर सकते हैं।

लाडली बहना योजना की आठवीं किस्त सभी 1 करोड़ 31 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जाएगी और इस बार भी डीबीटी के माध्यम से आठवीं किस्त जारी होगी। इसके लिए आपके खाते में डीबीटी सक्रिय होना बहुत जरूरी है इसके साथ ही आप मिनिमम बैलेंस अपने खाते में बनाकर रखें ताकि आपका खाता सक्रिय रहे।

Leave a Comment