बहन आवास: महिलाओं के लिए ₹2 लाख सहायता

बहन आवास: मध्य प्रदेश में गरीब परिवारों की महिलाओं को मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता देने के लिए लाडली बहना आवास योजना चलाई जा रही है। विभिन्न आवास योजनाओं में आवास सुविधा का लाभ मिलने से छोटे परिवारों को इस योजना के तहत मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इस लाडली बहना आवास योजना का लाभ 475000 से अधिक महिलाओं को मिलने की उम्मीद है। इसके लिए बीते साल रजिस्ट्रेशन कराए गए थे।

लाडली बहना आवास योजना की अंतिम लिस्ट जारी

बहन आवास: सरकार ने लाडली बहना आवास योजना की अंतिम लिस्ट जारी कर दी है इस लिस्ट में उन महिलाओं का नाम है जो लाडली बहना आवास योजना के तहत लाभ पाने की पात्र हैं। इसके तहत पात्र महिलाओं को पक्के मकान बनाने के लिए 2 लाख रुपए तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह राशि पात्र महिला के आधार से जुड़े डीबीटी के माध्यम से सभी महिलाओं के बैंक खातों में एक सीमित अवधि में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

लाडली बहना आवास योजना के लिए अपडेट

बहन आवास: लाडली बहना आवास योजना के तहत अब सरकार के द्वारा नई लिस्ट जारी कर दी गई है। जितने भी महिला योजना के तहत पात्रता साबित हैं। उन सभी महिलाओं का नाम इस नई लिस्ट में जारी कर दिया गया है। और अब सभी महिलाओं को लाडली बहना आवास योजना के माध्यम से 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता धनराशि दी जाएगी। यह आर्थिक सहायता धनराशि सभी महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर कर दी जाएगी। इसके लिए सभी महिलाओं को सूचित किया जाता है कि वह अपने बैंक खाते में केवाईसी अपडेट करके रखें। ताकि लाडली बहना आवास योजना के तहत मिलने वाली धनराशि उनको आसानी से प्रदान की जा सके।

महिलाएं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान मिले रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से अंतिम लिस्ट में अपना नाम देख सकती हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले साल सितंबर में इस योजना की शुरुआत की थी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 15 सितंबर से शुरू हुआ था और 5 अक्टूबर 2023 को खत्म हुआ था।

यह भी पढ़ें – छात्रों की 20 घंटे की प्रदर्शन आंदोलन: तारीख विस्तार की मांग

अगर इस सूची में आपका नाम है तो ही आपको मकान बनाने के लिए सरकार से पैसे मिलेंगे। बता दें कि लाडली बहना आवास योजना ग्रामीण की लिस्ट ऑनलाइन माध्यम से देखी जा सकती है। महिलाएं अंतिम लिस्ट मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकती हैं।

लाडली बहना आवास योजना के लिए लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें
  • जो कोई भी इच्छुक महिला लाडली बहना आवास योजना के तहत लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहती है। उसको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmaymis.gov.in/ पर जाना होगा।
  • अब आप Stakeholders पर क्लिक करें अब आपके सामने ड्रॉप डाउन मेन्यू खुल जाएगा।
  • इसमें से IAY PMAYG Beneficiary के ऑप्शन पर क्लिक करना है आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अब यहां पर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर डालने के लिए कहा जाएगा। इसके बाद अगर आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है।
  • फिर इसके बाद आपको एडवांस सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और अपना गांव सेलेक्ट करना है।
  • इसके बाद फाइनेंशियल ईयर में 2023-24 चुने और सर्च पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके सामने पूरी सूची ओपन हो जाएगी सूची में आप अपना नाम ढूंढ सकते हैं।

Leave a Comment