श्रीराम आए: CM यादव की प्रतिक्रिया

श्रीराम आए: नमस्कार दोस्तों, प्रभु श्री राम आ गए !! आज पूरे देशवासियों का 500 वर्षों का इंतजार खत्म हो गया है जब प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बन कर तैयार हो चुका है और आज हमारे राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है। जिसके चलते आज होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

प्रभु श्री राम के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, लोकप्रिय क्रिकेटर, मशहूर हस्तियां, उद्योगपति, संत और विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों न्योता मिला है। बता दें कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समय काशी के विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने निकाला है। जिसका कुल शुभ मुहूर्त केवल 84 सेकंड का बताया गया है। 

प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा हो जाने के बाद आयोध्या में ‘राम ज्योति’ प्रज्ज्वलित कर दीपावली मनाई जाएगी। शाम होते ही आयोध्या के हर घाट घरों चौराहों पर 10 लाख दीप जलाई जायगी मानो दिवाली मनाई जा रही हो।

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री का प्रदेशवासियों को सन्देश 

प्रिय प्रदेशवासियों, जय श्री राम

श्रीराम आए: कल 22 जनवरी का दिन हम सभी के लिए ऐतिहासिक व अविस्मरणीय है। 500 वर्ष के लंबे संघर्ष एवं प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में भव्य और दिव्य श्रीराम मंदिर के गर्भगृह में प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। पूरा देश राममय है।

आइए, प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पुण्य अवसर पर हम सभी उत्सव मनाएं, अपने-अपने घरों में राम ज्योति जलाएं। साथ ही रामायण और हनुमान चालीसा का पाठ करें। मैं स्वयं श्रीराम राजा मंदिर, ओरछा में आयोजित कार्यक्रम से इस पल का साक्षी बनूंगा।

मेरा आप सभी से अनुरोध है कि इस अद्भुत पल के साक्षी बनें। आपको प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की मंगल शुभकामनाएं। 

प्रिय प्रदेशवासियों, जय श्री राम🚩

कल 22 जनवरी का दिन हम सभी के लिए ऐतिहासिक व अविस्मरणीय है। 500 वर्ष के लंबे संघर्ष एवं प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में भव्य और दिव्य श्रीराम मंदिर के गर्भगृह में प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है।

पूरा देश राममय है। आइए, प्रभु… pic.twitter.com/WbLcWu7rV0

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 21, 2024

इसे भी पढ़ें –  MP वन सेवा: 74 रिक्तियां, 18 फरवरी तक आवेदन करें

दूरदर्शन के सभी चैनलों पर भी देख सकेंगे सीधा प्रसारण

आयोध्या में इस समय बहुत ज्यादा मात्रा में लोग पहुंच रहे हैं  स्थिति को देखते हुए वहां की प्रशासन अब सभी लोगों से गुहार लगा रही है कि वो सभी अपने अपने घरों में रहकर ही इस कार्यक्रम का हिस्सा बने ऐसे में आप सभी लोग अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग आप दूरदर्शन के सभी चैनलों पर देख सकेंगे। दूरदर्शन पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। 

Leave a Comment