मध्यप्रदेश में राजनीतिक भविष्य: एग्जिट पोल अपडेट्स देखें

मध्यप्रदेश में राजनीतिक भविष्य: मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों के चुनाव का फैसला आने में अब सिर्फ 3 दिन बाकी है, इस बीच सभी के मन में ये सवाल है कि आखिर मध्य प्रदेश में किसकी सत्ता बनेगी? मध्य प्रदेश में खिलेगा कमल या पंजा लिखेगा आगे की कहानी? इसका अंदाज़ा लगाने के लिए ही एग्ज़िट पोल के नतीजे मायने रखते हैं। 

आज 30 नवंबर को आए एग्जिट पोल के अनुसार किसकी सरकार मध्य प्रदेश में राज करती दिख रही है आज हम आपको इस लेख में बताएंगे। मध्य प्रदेश में आज 6 एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए जिनके मुताबिक 4 एग्जिट पोल में बीजेपी मध्य प्रदेश में कमल खिलती दिख रही है वही बाकी दो एग्जिट पोल में कांग्रेस का परचम लहरता नजर आ रहा है। 

मध्यप्रदेश में राजनीतिक भविष्य: चुनावी परिणाम घोषित होने से 3 दिन पहले एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ रहे हैं। आपको बता दें कि यहां एग्जिट पोल के आंकड़े पता करने के लिए वोटिंग वाले दिन मीडिया के मध्यम से सर्वे किया जाता है जिसमें विभिन्न प्रकार के सवाल मतदाताओं से पूछे जाते हैं जिनके जवाबों के आधार पर यह विश्लेषण किया जाता है कि चुनावी परिणाम किस प्रकार रहने वाले हैं। इस एग्जिट पोल से घोषित होने वाले परिणाम की झलक देखने को मिलती है। 

MP 6 एग्जिट पोल के नतीजे:- 

मध्य प्रदेश 230 विधानसभा सीटें 

जन की बात एग्जिट पोल 

  • बी जे पी – 110-130 सीटें 
  • कांग्रेस – 102-125 सीटें 
  • अन्य – 0 सीटें 

रिपब्लिक भारत एग्जिट पोल 

  • बी जे पी – 118-130 सीटें 
  • कांग्रेस – 97-107 सीटें 
  • अन्य – 2 सीटें 

TV-9 भारतवर्ष एग्जिट पोल 

  • बी जे पी – 106-116 सीटें 
  • कांग्रेस – 111-121 सीटें 
  • अन्य – 0 सीटें 

MATRIZE एग्जिट पोल 

  • बी जे पी – 118-130 सीटें 
  • कांग्रेस – 97-107 सीटें 
  • अन्य – 0-2 सीटें 

न्यूज़ मैट्रिक्स एग्जिट पोल 

  • बी जे पी – 118-130 सीटें 
  • कांग्रेस – 97-107 सीटें 
  • अन्य – 0 सीटें 
ETG एग्जिट पोल 
  • बी जे पी – 105-117 सीटें 
  • कांग्रेस – 109-125 सीटें 
  • अन्य – 0-2 सीटें 

एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी कर रही सत्ता में वापसी 

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर 30 नवंबर को आए 6 एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक 4 एग्जिट पोल में बीजेपी मध्य प्रदेश की सत्ता में वापसी करती नजर आ रही है। यदि ऐसा होता है तो भाजपा इस बार राज्य में इतिहास रचने वाली है, ये 5वीं बार होगा जब मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनेगी। 

“कांटे की टक्कर है” बीजेपीकांग्रेस में 

मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस का बीच मुकाबला बराबरी का देखने को मिल रहा है। दअरसल आज एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक कहीं बीजेपी की सरकार बंती नजर आ रही है तो कहीं कांग्रेस की कड़ी मेहनत का असर भी देखने को मिल रहा है जिसके मुताबिक यह माना जा रहा है कि कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे का मुकाबला है। 

इसे भी पढ़ें – नारी सम्मान योजना के लिए फिर से आवेदन करें: नया फॉर्म जारी!

बीजेपी का दावा “सरकार बनके रहेगी” 

बीजेपी को पूरा विश्वास है कि मध्य प्रदेश में उनकी सरकार भारी बहुमातो से बनेगी इसके साथ ही सीएम शिवराज ने यह दावा किया है कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन ही रहेगी इसमें कोई संदेह नहीं है। पार्टी के कार्यकर्ता मंत्री विश्वास सारंग का कहना है कि प्रदेश की जनता फिर से भाजपा को लाना चाहती है क्योंकि वह चाहती है कि प्रदेश नये विकास की ऊंचाइयों को छूए। शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि वोटिंग में जनता ने भरपूर प्यार और आशीर्वाद दिया है उनको निराश नहीं होने दूंगा। 

Leave a Comment