MP सरकार ने छुट्टी की घोषणा की

MP सरकार: भारत देश में 22 जनवरी दिन सोमवार को श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के उद्घाटन के साथ प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हो रहा है। और इसी उपलक्ष्य पर देश के कई राज्यों में एक दिन का अवकाश तो कहीं आधे दिन का अवकाश भी दिया गया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश सरकार ने ऐलान किया है कि 22 जनवरी को मध्य प्रदेश में (Dry Day) शुष्क दिवस मनाया जाएगा। जिसकी लिए प्रदेश में शराब सहित भांग की सभी दुकानें 22 जनवरी को बंद रहेंगी।

22 जनवरी को श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के उपलक्ष पर देश के कई राज्यों में स्कूल कॉलेज सहित सरकारी कार्यालय में 1 दिन का अवकाश और कहीं-कहीं आधे का अवकाश भी दिया गया है। इसी वजह से मध्य प्रदेश के कर्मचारियों ने भी मांग की। इसके बाद मध्य प्रदेश सरकार द्वारा यह फैसला लिया गया।

मध्य प्रदेश में होगा आधे दिन का अवकाश

MP सरकार: श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा की कार्यक्रम की उपलक्ष पर मध्य प्रदेश के कई जिलों में कलश यात्रा निकाली जाएगी। तो कई जिलों में रामलीला और प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी। मंदिरों के साथ-साथ लोग अपने घरों में भी दीपक जलाएंगे और इस दिन को दिवाली की तरह मनाएंगे।

राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा और कलश यात्रा संबंधित अन्य कार्यकर्मों के लिए मध्य प्रदेश में भी भी सरकारी कार्यालयों और स्कूल कॉलेज में आधे दिन का अवकाश दिया गया है। सरकार द्वारा 22 जनवरी को अवकाश से संबंधित नवीन आदेश जारी किए गए हैं जिसमें कहा गया है कि 22 जनवरी को सुबह से लेकर दोपहर 2:30 बजे तक सरकारी कार्यालय सहित स्कूल कॉलेज में आधे दिन का अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें – मप्र नीति: डायरेक्टर भर्ती

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि में भव्य मंदिर के उद्घाटन के साथ प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम से संबंधित मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी 22 जनवरी को अवकाश से संबंधित नवीन आदेश की की ओरिजनल कॉपी आप नीचे भी देख सकते हैं।

मध्य प्रदेश में होगा आधे दिन का अवकाश
मध्य प्रदेश में होगा आधे दिन का अवकाश
मध्य प्रदेश में 22 जनवरी को होगा ड्राई डे

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर के भव्य कार्यक्रम और प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के दिन मध्य प्रदेश में (ड्राई डे) शुष्क दिवस मनाने के लिए ऐलान किया। जिसके परिणाम स्वरुप मध्य प्रदेश में 22 जनवरी को शराब सहित भांग की सभी दुकानें बंद रहेंगी। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी जी स्वयं उपस्थित रहेंगे और पूरा देश इस कार्यक्रम को आदर्श श्रद्धा के साथ देखना चाहता है।

Leave a Comment