MP सरकार द्वारा गायों के आहार अनुदान दोगुना!

MP सरकार द्वारा: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी अपने कर्तव्य और राज्य के विकास हेतु लगातार कार्य कर रहे हैं। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने कल कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में गौ रक्षा संवाद के समापन सत्र को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री जी ने कई महत्त्वपूर्ण घोषणाएं की।

गौ-शालाओं के बेहतर संचालन के लिए बढ़ाई जाएगी राशि

MP सरकार द्वारा: मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने गौ रक्षा संवाद के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कई अहम फैसले लिए जिसमें सबसे पहले उन्होंने कहा कि गौशालाओं के बेहतर संचालन के लिए दी जानें वाली राशि को अब बढ़ाया जाएगा। और गौ शालाओं के विकास के विषय में विचार विमर्श की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।

प्रदेश में संचालित गौ शालाओं के श्रेष्ठ प्रदर्शन पर पुरुस्कृत किया जाएगा ताकि इस कार्य में भी लोगों को प्रोत्साहन मिले। इसके साथ ही भारतीय नव वर्ष अर्थात चैत्र माह को गौ वंश रक्षा वर्ष के रुप में मनाया जाएगा। सीएम मोहन यादव ने सड़कों पर गाय दुर्घटना की स्थिती को देखते हुऐ यह निर्णय भी लिया कि प्रति 50 किलोमीटर पर गायों के इलाज की व्यवस्था की जाएगी।

गौ-शालाओं को प्रति गाय राशि दोगुनी

गौ शालाओं को प्रति गाय ₹20 दिया जाता था लेकिन अब इस राशि को बढ़ाकर की ₹40 कर दिया गया है इसके साथ ही गौशाला में उपयोग की जाने वाली चारा भूसा काटने की मशीन के साथ अन्य मशीनों में भी अनुदान की व्यवस्था दी गई है। अधूरी गौशालाओं का निर्माण पूर्ण कराने सम्बन्धित भी ऐलान किया गया है। और राज्य में गौ वंश विहार विकसित किए जानें पर जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें – हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट को रोका

गौ संवर्धन बोर्ड के माध्यम से गौशालाओं को अभी जो ₹20 मिलते हैं उन्हें दोगुना करने की मैं घोषणा करता हूं। अब से गौशालाओं को ₹40 मिला करेंगे। pic.twitter.com/3iFOe633Rr

— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) March 6, 2024

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि गौ पालकों को गाय का का महत्व पता है और सौभाग्य की बात है कि हमारे देश में गौ शाला चलाना पवित्र माना जाता है m हालाकि गौ संचालन से बेहतर कार्य है कि हमें गौ पालन घर में ही करना चाहिए। अगर हमारे पास पर्याप्त जगह और साधन है तो अवश्य पाले। सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमारे परिवार में भी गाय पालना एक पुरानी परंपरा है। मुख्यमंत्री जी ने अंत में यह कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि गौ वंश के सम्मान के साथ दुग्ध उत्पादन में वृद्धि हो।

Leave a Comment