MP CM: 8वीं किस्त के लिए ₹2,000 करोड़ आवंटित

MP CM: मध्यप्रदेश में लाडली बहनों को आठवीं किस्त की राशि 10 जनवरी को दी जायगी। और इसकी तैयारी सरकार द्वारा शुरु की जा चुकी हैं। जैसा की सभी जानते हैं कि पैसों की व्यवस्था होने पर बहनों को दी जाने वाली राशि 1250 रुपए से बढ़ा कर ₹1500 प्रतिमाह और आगे चलकर ₹3000 प्रतिमाह कर दिया जाएगा। अब तक बहनों को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी सात किस्त दे चुके हैं और अब आठवीं किस्त की जिम्मेदारी नए मुख्यमंत्री मोहन यादव जी पर है।

सीएम मोहन यादव पहले महीने 2000 करोड़ का कर्ज लेंगे

MP CM: एमपी के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव जी अब राज्य की सत्ता संभालने वाले हैं। जिसके लिए उन्होंने पहले ही महिने 2000 करोड़ का कर्ज ले लिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीएम मोहन यादव को 3.5 करोड़ का कर्ज राज्य की विरासत से मिला। लेकिन अन्य योजनाओं को और कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाने के लिए 2000 करोड़ का कर्ज लेना पड़ रहा है।

राज्य सरकार पहले से ही कर्ज में डूबी हुई है और लगातार कर्ज लिया जा रहा है। राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले भी 12000 करोड़ का कर्ज लिया गया था। और अब लाडली बहनों को आठवीं किस्त देने से पहले ही राज्य सरकार फिर से कर्ज लेगी। जिसके लिए आरबीआई को सहमति पत्र भी भेज दिया गया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि नए मुख्यमंत्री मोहन यादव जी राज्य आगे बढ़ाने के लिए क्या कार्ययोजना बनाएंगे।

राज्य में लगातार लिया जा रहा है कर्ज

नए मुख्यमंत्री मोहन यादव जी अपनी सत्ता के पहले महीने में ही हैं और उन्हें राज्य की योजनाओं और कार्यक्रमों को चलाने के लिएं कर्ज लेना पड़ेगा। इसके लिए आधिकारियों ने कर्ज लेने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। और सभी ओपचारिकताओं को भी पूरा कर लिया है। राज्य सरकार द्वारा लगातार लिए जा रहे कर्ज से राज्य की वित्तिय स्थिती का अंदाजा लगाया जा सकता है। क्योंकी इसके पहले भी विधानसभा चुनाव के पहले आदर्श आचार संहिता के दौरान भी राज्य के खर्चों को चलाने के लिए कर्ज लेना पड़ा था।

यह भी पढ़ें – 32 हजार करोड़ सिंचाई परियोजना के लिए टास्क फोर्स बनाया गया

विधानसभा चुनाव से पहले सितंबर में 12000 करोड़ का कर्ज लिया गया था। और फिर अक्टूबर में 1000 करोड़ और अगले सप्ताह 2000 करोड़ का कर्ज लिया गया। फिर 22 नवंबर को भी 2000 करोड़ का अतिरिक्त कर्ज लिया गया। और अब एक बार फिर से नई सरकार द्वारा इसी दिसंबर में 2000 करोड़ का कर्ज लिया जा रहा है।

Leave a Comment