मोहन यादव के मंत्रिमंडल में विस्तार: 28 मंत्री एक साथ शपथ लेते हुए

मोहन यादव के मंत्रिमंडल में विस्तार: सीएम मोहन यादव के मंत्रिमंडल का विस्तार शुरू, एक साथ 5 मंत्रियों ने ली शपथ

शपथ ग्रहण समारोह के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के सभी नवनियुक्त मंत्रियों को में बधाई देना चाहता हूं। मुझे इस बात की खुशी है कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और माननीय नड्डा जी के नेतृत्व में सभी वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री माननीय सिंधिया जी, माननीय गडकरी जी, माननीय राजनाथ सिंह जी सभी के सहयोग करते हुए मध्यप्रदेश के लिए समाज के सभी संभव कार्य करने का प्रयास किया।

मध्य प्रदेश कैबिनेट का विस्तार

मोहन यादव के मंत्रिमंडल में विस्तार: मोहन सरकार ने मध्य प्रदेश के कैबिनेट को बढ़ावा दिया है। कैबिनेट विस्तार में कुल 28 मंत्रियों ने शपथ ली है मध्य प्रदेश कैबिनेट में शपथ लेने वाले ज्यादातर नए चेहरे हैं। इस कैबिनेट में पूर्व की शिवराज सरकार के मात्र छह मंत्रियों को ही जगह दी गई है। जबकि पूर्व की शिवराज सरकार के 10 मंत्रियों को कैबिनेट में जगह नहीं दी गई। इसके साथ ही कैबिनेट में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के तीन विधायकों को मंत्री बनाया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि नई कैबिनेट पर शिवराज और सिंधिया का दबदबा घट गया है।

मध्य प्रदेश में 25 दिसंबर को राजभवन में एक-एक करके सभी विधायकों ने मंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण की कैबिनेट मंत्री की लिस्ट में जो नाम है वह इस प्रकार है प्रद्युमन सिंह तोमर, तुलसी सिलावट, ददल सिंह कसाना, नारायण सिंह कुशवाहा इसके अलावा और भी बड़े नेता यहां पर शामिल थे।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शपथ ग्रहण करने वाले सभी मंत्रियों को शुभकामनाएं दी
  • मध्य प्रदेश के इसके साथ ही मुख्यमंत्री जी ने कहा की मैं प्रधानमंत्री जी का हमेशा आभार प्रकट करता हूं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जी ने कहा कि काम करने वालों को मौका देना चाहिए। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। क्योंकि सरकार बनी है और उसके बाद यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार है। जिसमें कैबिनेट मंत्रियों के लिस्ट में नारायण सिंह कुशवाह विजय शाह शामिल है।
मध्य प्रदेश में शपथ ग्रहण समारोह

मध्य प्रदेश में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल प्रह्लाद सिंह पटेल, प्रधुम्न सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय समेत 18 नेताओं ने शपथ ग्रहण की। इनमें से 6 नेताओं के राज्य मंत्री औ 4 विधायकों ने मंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण की है। 5 नए मंत्रियों ने एक साथ शपथ ली हैं, जिनमें प्रद्युमन सिंह तोमर, तुलसी सिलावट, ददल सिंह कसाना, नारायण सिंह कुशवाहा, और विजय शाह शामिल हैं। प्रहलाद पटेल जी एक बहुत बड़े जाने-माने नेता हैं वे पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं।

पुराने और नए चेहरे

मोहन के कैबिनेट विस्तार में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेहद करीबी माने जाने वाले भूपेंद्र सिंह को इस बार जगह नहीं मिली है। वह शिवराज सरकार में कई बड़े मंत्रालयों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके बाद भी इस बार इन्हें निराशा हाथ लगी है इसके अलावा शिवराज सरकार में वित्त मंत्री रहे जयंत मलिया भी अब विधायक बनकर कर रह गए हैं। उन्हें भी कैबिनेट विस्तार में जगह नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें – आयुष्मान कार्ड अभियान: 26 दिसंबर – 10 जनवरी

मध्य प्रदेश के सबसे सीनियर विधायक और वर्तमान विधानसभा के गोपाल भार्गव को भी इस बार निराशा हाथ लगी है। हालांकि जब उन्हें प्रोटेम स्पीकर का पद दिया गया था तभी से माना जा रहा था कि उनका मंत्रिमंडल में शामिल हो पाना मुश्किल नजर आ रहा है। ठीक वैसा ही हुआ भार्गव के समर्थकों ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए भी माहौल बनाया था। पूर्व विधानसभा स्पीकर गिरीश गौतम को लेकर अटकले भी इस बार उन्हें पार्टी राज्यमंत्री बना सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ इसके साथ ही पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा के हाथ एक बार फिर मायूसी लगी है।

ज्योतिदारित्य सिंधिया की भूमिका

केंद्रीय मंत्री ज्योतिदारित्य सिंधिया को मंत्री बनाया गया है और इससे माना जा रहा है कि उनका दबदबा कैबिनेट पर बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उनके मार्गदर्शन में और मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के अगुवाई में अपने सभी साथियों के साथ मध्य प्रदेश को सुशासन देगी। मध्य प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। लेकिन आपको बता दें कहीं ना कहीं इस बार शिवराज सिंह चौहान और कहीं ना कहीं ज्योति रादित्य सिंधिया का भी कद घट सा गया है।

Leave a Comment