CM मोहन यादव के किसानों को राहत

CM मोहन यादव के किसानों को राहत: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने कल 6 मार्च को भिंड दौरा किया और राज्य के किसानों को कई तोहफे दिए जिसमें सबसे पहले उन्होंने फसल बीमा और किसान कल्याण योजना के करोड़ों रुपए किसानों के खाते में ट्रांसफर किए और इस तरह किसानों को होली और महाशिवरात्रि का उपहार मिल गया। जिससे राज्य के किसान बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

सीएम मोहन यादव ने किसानों को दिया उपहार

अब मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना और फसल बीमा योजना के तहत राशि को बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने भिंड दौरे पर किसान सहकारिता सम्मेलन को संबोधित करते हुऐ सिंगल क्लिक के माध्यम से किसान कल्याण योजना के द्वारा 80 लाख से अधिक किसानों को 816 करोड रुपए की धन राशि ट्रांसफर की ओर फसल बीमा के तहत 25 लाख किसानों को करोड़ों रुपए अंतरित किए जिसे आप अपने बैंक खाते में भी देख सकते हैं।

किसानों के साथ राज्य में करोड़ों की सौगात

CM मोहन यादव के किसानों को राहत: मुख्यमंत्री डॉक्ट मोहन यादव एसएएफ 17 बटालियन ग्राउंड में बने हेलीपैड पर पहुंचे। हेलीपैड पर उतरने के बाद सीएम रोड शो के लिए रथ पर रवाना हुए जनता के बीच अभिवादन करते हुए मुख्यमंत्री राजीव गांधी खेल मैदान से किसान कल्याण योजना के 816 करोड़ 80 लाख किसानों को सिंगल क्लिक से अंतरित किए। तो वहीं 25 लाख से अधिक किसानों को फसल बीमा योजना के 775 करोड़ रुपए अंतरित किए। 193 करोड़ 35 लाख की लागत के 68 विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही भिंड में करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया।

विकास कार्यों का भूमि-पूजन, 68 परियोजनाएं शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 193 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से आज हुए 68 विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण में जल जीवन मिशन के कार्यों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही सेवड़ा से कनवार और जामना से मानपुरा सड़क मार्ग, दंदरौआ में बिजली उपकेंद्र, जाखौरी और शेरपुर में हायर सेकेंडरी व हाई स्कूल तथा अटेर में अर्ध शहरी थाने का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, सांसद संध्या राय, विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह और अमरीश शर्मा ने अपने विचारों को जाहिर किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कामना भदौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि और एक बड़े जनसमूह ने सहभागिता दिखाई।

यह भी पढ़ें – तीसरा चरण शुरू, वंचित लाड़ली बहनों के लिए जानकारी

फसल बीमा योजना के लाभार्थियों की संख्या

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के द्वारा फसल बीमा योजना की धनराशि ट्रांसफर की गई जो की 755 करोड रुपए है। जिससे 80 लाख से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा और 23 खरीफ फसलों को भी लाभ दिया जाएगा 1816 करोड रुपए की राशि का ट्रांसफर किया जाएगा इस योजना के माध्यम से विकास की गति को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो किसानों को समृद्धि प्रदान करेगा।

फसल बीमा योजना के लाभ

मध्यप्रदेश के 25 लाख किसानों को 755 करोड़ रुपए की फ़सल बीमा राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री किसान कल्याण निधि योजना और फसल बीमा राशि में बढ़ोतरी हुई है। मोहन यादव ने इसे एक तोहफा के रूप में पेश किया है। किसानों को फसल बीमा और किसान कल्याण योजना के तहत अधिक धनराशि मिलेगी। इस योजना से 23 खरीफ फसलों को 1816 करोड़ रुपए का लाभ होगा।

Leave a Comment