मुख्यमंत्री मोहन यादव का कार्यक्रम और घोषणाएं

मुख्यमंत्री मोहन यादव: आज शनिवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी मंडला दौरे पर है। यहां पर मुख्यमंत्री जी लाड़ली बहनों को 9वीं किस्त की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही सामाजिक न्याय पेंशन की राशि भी जारी करेंगे। और अन्य विकास कार्यों की सौगात मंडला वासियों को मिलने वाली है।

मंडला वासियों को विकास कार्यों की सौगात

आज मंडला दौरे पर है और लाडली बहना योजना की 9वीं किस्त जारी करने वाले हैं। आज राज्य की 1 करोड़ 29 लाख महिलाओं के खाते में 1576 करोड़ रुपए ट्रांसफर होंगे। जिसमें प्रति महिला के खाते में 1250 रुपए प्राप्त होंगे।

लाडली बहना योजना की 9वीं किस्त जारी करने के साथ ही रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। यहां पर मुख्यमंत्री जी कुल 134 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन वा लोकार्पण भी करेंगे। जिससे मंडला वासियों को नई सौगात मिलना वाली है।

मुख्यमंत्री जी ने कहीं बड़ी बात

मुख्यमंत्री जी ने आज के कार्यक्रम की जानकारी ट्विटर पर देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार विशेष कार्य कर रही है और आज शनिवार को सौगातो की बारिश होने वाली है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी के द्वारा एक करोड़ 29 लाख लाडली बहनों एवं 56 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि का अंतरण होगा। और 134 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण भी किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें  – मंडला जिले: CM यादव की राशि ट्रांसफर

मुख्यमंत्री मोहन यादव जी की कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंडला जिले के आसपास के गावों में बस पहुंचाई गई है ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं आज के कार्यक्रम में शामिल हो और लाभ प्राप्त करें। मुख्यमंत्री बनने के बाद मोहन यादव जी का यह पहला द्वारा है जब वे मंडल आ रहे हैं। और इसी वजह से स्थानीय प्रशासन द्वारा पूर्ण तैयारी की गई।

लाडली बहना योजना के तीसरे चरण का आएगा अपडेट

मुख्यमंत्री मोहन यादव जी लाडली बहनों के खाते में 9वीं किस्त की राशि ट्रांसफर करेंगे और लाडली बहनों को संबोधित करेंगे यह उम्मीद लगाई जा रही है कि तीसरे चरण को लेकर के मुख्यमंत्री जी अपडेट दे सकते हैं लेकिन इस बारे में अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Leave a Comment