मध्य प्रदेश: स्थिर कल्याण योजनाएं, बजट में कोई कमी नहीं

मध्य प्रदेश: जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर सोशल मीडिया पर बहुत सारी बातें चर्चा में चल रही है। बता दे कि ऐसा सरकार की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है कि जनकल्याणकारी योजनाएं बंद हो जाएंगे। जैसा कि आप सभी जानते हैं सोशल मीडिया पर आए दिन कोई नहीं सूचना चर्चा का विषय बनी रहती है। अब मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद सोशल मीडिया पर यह सब बातें चल रही है कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा चलाई गई योजनाओं को अब बंद कर दिया जाएगा। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

मध्यप्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की जनता के लिए ठोस कदम उठाने के लिए अपनी यात्रा शुरू की है। इस यात्रा का नाम विकसित भारत संकल्प यात्रा है। मुख्यमंत्री जी ने इस यात्रा की शुरुआत 16 दिसंबर से उज्जैन शहर से कर दी है। और यह यात्रा 26 जनवरी 2024 को संपन्न होगी। तो आपको जानकारी के लिए बता दे कि ऐसा कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है कि विधानसभा चुनाव से पहले चल रही योजनाओं को बंद किया जाएगा।

बल्कि मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी खुद प्रदेश की जनता को योजनाओं का लाभ देने के लिए यात्रा कर रहे हैं। नए सीएम का कहना है कि मध्य प्रदेश में जो भी लोग योजनाओं से वंचित रह गए हैं उन सभी लोगों को योजनाओं का लाभ अवश्य मिलेगा।

मध्य प्रदेश में सोशल मीडिया पर योजनाओं को लेकर चल रही भ्रामक खबरें

आजकल मध्य प्रदेश में योजनाओं को लेकर सोशल मीडिया पर बहुत ही भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है। बता दे कि ऐसा कुछ भी नहीं है योजनाओं को निरंतर चलने दिया जायगा। बल्कि मुख्यमंत्री जी भी खुद चाहते हैं कि मध्य प्रदेश में जितने भी वंचित लोग हैं उन सभी को योजनाओं का लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री जी का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में विधानसभा चुनाव से पहले जितने भी वादे किए थे। अब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी उन सभी वादों को निभाएंगे।

यह भी पढ़ें – कोरोना अलर्ट: 2311 नए केस, MP में 2 नए वेरिएंट के केस

मध्य प्रदेश में योजनाओं के लिए बजट की कोई कमी नहीं

मध्य प्रदेश में जन कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यक्रमों के लिए पैसों की कोई कमी नहीं है। इसके लिए वित्त विभाग ने बताया है कि मध्यप्रदेश में योजनाओं के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। आपको जानकारी के लिए बता दे की प्रदेश में योजनाएं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को निरंतर रूप से जारी रखा जाएगा। आप सोशल मीडिया पर जो भी भ्रामक खबरें देख रहे हैं। वह सब चर्चा का विषय है बाकी कुछ नहीं। तो इसके लिए मध्य प्रदेश की जनता को बताना चाहेंगे कि जो योजनाएं विधानसभा चुनाव से पहले चल रही थी उनको निरंतर रूप से जारी रखा जाएगा।

Leave a Comment