10,405 करोड़ में 24 नेशनल हाईवे

10,405 करोड़: मध्य प्रदेश में 30 जनवरी मंगलवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी राजधानी भोपाल और जबलपुर में आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होने पहुंचे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी अपनी उपस्थिति दी। बता दें कि मध्य प्रदेश राज्य की सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 10 हज़ार 405 करोड रुपए की लागत की 24 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया, जो कि भोपाल जबलपुर में आयोजित कार्यक्रमों में संपन्न किया गया। 

बता दें कि 30 जनवरी मंगलवार को राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 8 हज़ार करोड रुपए की लागत से बनने वाली 498 किलोमीटर लंबी 15 राष्ट्रीय सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। वहीं जबलपुर में वेटनरी कॉलेज के ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें तकरीबन 2 हज़ार 367 करोड़ की लागत से बनने वाली 226 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की उपस्थिति में संपन्न किया गया। 

भोपाल में इन सड़कों का किया गया शिलान्यास  

भोपाल में 8038 करोड़ की लागत से बनने वाली 498 किलोमीटर लंबी 15 राष्ट्रीय सड़कों का किया गया शिलान्यास कार्य: 

  1. NH – 46 अयोध्या बायपास खंड का 6 लेन चौड़ीकरण 
  2. NH – 146 B शाहगंज से बाड़ी खंड 4 लेन चौड़ीकरण  
  3. NH – 552 विस्तारित मध्य प्रदेश- राजस्थान सीमा से श्योपुर गोरस का 2 लेन निर्माण  
  4. NH – 752  C पर सुजालपुर बाईपास का 2 लेन पेब्ड शोल्डर के साथ निर्माण 
  5. NH – 552 अटेर एवं भिंड बायपास पेब्ड शोल्डर के साथ 2 लेन निर्माण 
  6. NH – 552 गौरव से श्योपुर 2 लेन मार्ग निर्माण  
  7. NH – 56  दाहोद (गुजरात सीमा) से अम्बुआ खंड 2 लेन निर्माण  
  8. NH – 347 मुलताई से मध्य प्रदेश/ महाराष्ट्र सीमा तक 2 2 लेन पेब्ड शोल्डर निर्माण 

जबलपुर में इन सड़कों का किया गया शिलान्यास  

जबलपुर में 2 हजार 367 करोड़ की लागत से बनने वाली 226 किलोमीटर लंबी 9 राष्ट्रीय सड़कों का किया गया शिलान्यास कार्य : 

  1. NH – 539  टीकमगढ़ – झांसी मार्ग पर जामनी नदी पुल निर्माण 
  2. NH – 43 चंदिया घाट से कटनी बायपास 2 लेन पेब्ड शोल्डर सड़क उन्नयन कार्य 
  3. NH – 339 बमीठा से खजुराहो के बीच 4 लेन चौड़ीकरण कार्य  
  4. NH – 43 गुलगंज बाईपास से बरना नदी तक 2 लेन पेब्ड शोल्डर उन्नयन कार्य  
  5. NH – 43 बरना से केन नदी 2 लेन पेब्ड शोल्डर उन्नयन कार्य 
  6. NH – 543 शहडोल से सागर टोला 2 लेन पेब्ड शोल्डर उन्नयन कार्य 
  7. NH – 44 (MP) में आने वाले ललितपुर- सागर- लखनादौन खंड के 23 VUP’s पुल सर्विस रोड निर्माण 
  8. NH – 44 सूखतारा, खुरई और खवासा के कुल 3 फुट ओवर ब्रिज निर्माण 
  9. NH – 44 बंजारी घाटी 2 ब्लैक स्पॉट सुधार कार्य

यह भी पढ़ें – मप्र गाँव सचिवों को आरटीआई प्रशिक्षण

प्रदेश में बढ़ेगी कनेक्टिविटी 

10,405 करोड़: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं रोजगार मार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकार्पण और शिलान्यास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि बुधनी से शाहगंज खंड के चौड़ीकरण से प्रदेश में कनेक्टिविटी बढ़ेगी उन्होंने अपने X अकाउंट पर जानकारी देते हुए लिखा कि सीहोर से रायसेन को जोड़ने वाली सड़क MP के तीन राष्ट्रीय मार्गों के संपर्क का माध्यम बनेंगी।

इसके साथ उन्होंने बताया अयोध्या बायपास खंड चौड़ीकरण से कानपुर में होने वाले जाम से निजात मिलेगी। इन सड़क निर्माण से मध्य प्रदेश इंडस्ट्रियल और एग्रीकल्चर हब के रूप में विकसित हो रहा है। 

Leave a Comment