लखपत्ति बहना योजना: सालाना 1 लाख के लिए आवेदन करें!

लखपत्ति बहना योजना: मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना की शुरूआत की गई थी। जिसमें शामिल महिलाओं को 1250 रूपये प्रतिमाह दिए जाते हैं। अब तक 1 करोड़ 32 लाख महिलाएं इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित हैं। राज्य की महिलाएं लाडली बहना योजना से बहुत खुश हैं और सीएम शिवराज सिंह चौहान जी ने दीवाली के दूसरे दिन भाई दूज पर लखपति बहना योजना की घोषणा की थी। और लखपति बहना योजना इस समय बेहद चर्चों में है।

लखपत्ति बहना योजना: मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लखपति बहना योजना का लाभ राज्य की महिलाओं को दिया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत लाडली बहना योजना की बहनों को भी शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही स्व सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को शामिल किया जाएगा।

लखपति बहना योजना में दिए जाने वाले लाभ

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरु की जाने वाली लखपति बहना योजना के अंतर्गत महिलाओं को स्व रोजगारऔर विभिन्न लघु उद्योग से जोड़ा जाएगा। जिसके माध्यम से कम से कम 10 हजार रुपए प्रतिमाह और सालाना 1 लाख 20 हजार रुपए सालाना का लाभ महिलाओं को मिलने वाला है।

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरु लखपति बहना योजना का उद्देश्य

महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने और सकारात्मक परिवर्तन के लिए राज्य सरकार ने लाडली लक्ष्मी योजना, लाडली बहना योजना जैसी कई कल्याणकारी योजनाओं को शुरु किया है और इन्हीं योजनाओं की तर्ज पर लखपति बहना योजना को भी शुरु किया गया है।

राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाएं शुरु की हैं लेकिन इन योजनाओं के माध्यम से दी जाने वाली राशि बहुत कम है और आज के समय की बढ़ती मंहगाई के समाने यह राशि बहुत कम है। और इसी कारण से शिवराज जी ने लखपति बहना योजना की घोषणा की है ताकि महिलाओं की आय लाखों में हो। जिससे महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें।

यह भी पढ़ें – सोलर पंप पर 90% सब्सिडी – ऑनलाइन आवेदन करें!

लखपति बहना योजना की पात्रता

लखपति बहना योजना में मध्यप्रदेश की महिलाओं को पात्रता दी जाएगी। इसके साथ ही लाडली बहना योजना में शामिल महिलाएं और स्व सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को शामिल किया जाएगा। विशेषतौर पर राज्य की गरीब महिलाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की महिलाएं भी शामिल होंगी। इसके साथ ही स्व सहायता समूहों की महिलाएं जिसमें विवाहित, विधवा, तलाकशुदा बहनें शामिल हैं। इसके साथ ही सभी आवश्यक दस्तावेज होना जरूरी है।

अगर आप लखपति बहना योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार करने होंगे। और आवेदन तिथि जारी होने के बाद जल्द से जल्द आवेदन करना होगा। आवेदन संबंधित अन्य जानकारी आपको अपना कल वेबसाइट के माध्यम से दी जायगी। फिलहाल लखपति बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च नहीं की गई है लेकिन जैसे ही आवेदन पोर्टल प्रारंभ किए जायेंगे आपको सूचित कर दिया जाएगा।

Leave a Comment