Ladli Behna Yojana: अगली किस्त का अपडेट!

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश में लाडली बहनों के लिए एक और नई अपडेट निकल कर सामने आई है। इस अपडेट के अनुसार अब अप्रैल के महीने में अगली किस्त 1250 रुपए दी जाएगी। लोकसभा चुनाव बहुत जल्द ही शुरू होने वाले हैं और आचार संहिता भी लग सकती है। तो प्रदेश सरकार लाडली बहनों को अगली किस्त देने की तैयारी कर रही है। और इसके साथ ही तीसरे चरण की शुरुआत भी जल्द हो सकती है।

अप्रैल महीने में आएगी लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त

जैसा कि सभी को पता है कि लाड़ली बहना योजना की 10वीं किस्त सभी लाडली बहनों को सफलतापूर्वक दी गई हैं। लाडली बहनों के लिए मुख्यमंत्री जी ने एक खुशी की बात बताई है कि अब अप्रैल के महीने में लाडली बहनों को योजना की अगली किस्त दी जाएगी।

जैसा कि सभी को पता है कि 1 मार्च को सभी लाडली बहनों को शिवरात्रि के शुभ अवसर पर 1250 रुपए की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी गई है। हालांकि लाडली बहनों को मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि हर महीने के 10 तारीख को उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है। लेकिन इस बार मुख्यमंत्री जी ने त्योहारों के शुभ अवसर के चलते लाडली बहनों को मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि 1 मार्च को जारी कर दी। ताकि महिलाओं को त्योहारों के लिए खर्च अपनी जेब से ना करनी पड़े।

अप्रैल महीने में लाडली बहनों को कितनी मिलेगी योजना की किस्त

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना की दसवीं किस्त सभी महिलाओं को 1 मार्च के दिन 1250 रुपए ट्रांसफर कर दी गई है। अब अप्रैल महीने में 11वीं किस्त लाडली बहनों को कितनी मिलेगी यह सब तो किस्त मिलने के बाद ही पता चल पाएगा। क्योंकि वर्तमान में 1250 रुपए दिए जा रहे हैं लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने किस्त की राशि को 3 हज़ार रुपए तक बढ़ाने के निर्देश दिए थे।

हालाकि अब तक लाडली बहना योजना की सहायता राशि को बढ़ाने के लिए नए मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने अपडेट नहीं दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा दिए गए अपडेट के अनुसार 3 हजार रूपए प्रतिमाह महिलाओं को दिए जाएंगे और शिवराज सिंह जी ने अपने कार्यकाल के दौरान ही 1000 रुपए से 1250 रुपए आर्थिक सहायता राशि कर दी थी।

यह भी पढ़ें – 8 नए मेट्रो स्टेशन, ₹1000 करोड़ की बढ़ोत्तरी

लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं की संख्या कम क्यों हो रही है

जैसा कि सभी को पता है लाड़ली बहना योजना के तहत 1.29 करोड़ महिलाएं लाभ उठा रही है। इससे पहले महिलाओं की संख्या 1.32 करोड़ थी। अब लाड़ली बहनों की संख्या कम क्यों रही क्यों हो रही है। इसके लिए अपडेट यह है कि योजना के तहत कई महिलाएं ऐसी हैं। जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है। और 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं वृद्धा पेंशन योजना का लाभ दिया जाता है इसी वजह से लगातार लाडली बहनों की संख्या भी कम हो रही है।

Leave a Comment