8वीं किस्त जारी, शिवराज सिंह का ट्वीट: लाड़ली बहना योजना

8वीं किस्त जारी: मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आ गई है। लाड़ली बहना योजना की आठवीं किस्त आज 10 जनवरी 2024 को यानी कि आज सभी महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी गई है। इसके लिए मुख्यमंत्री जी ने आदेश जारी कर दिए हैं बता दे की सभी महिलाओं को अपना eKYC और डीबीटी सक्रिय करने के लिए पहले ही निर्देष दे दिए गए थे।

लाड़ली बहना योजना की आठवीं किस्त

8वीं किस्त जारी: मध्यप्रदेश में लगभग 1.32 करोड़ महिलाएं लाड़ली बहना योजना के द्वारा आर्थिक सहायता ले रही है। सभी महिलाओं को जानकर खुशी होगी कि आज 10 जनवरी 2024 को यानी कि आज सभी महिलाओं के बैंक खाते में लाड़ली बहना योजना की आठवीं किस्त डीबीटी के माध्यम से भेज दी गई है। इसके लिए मध्य प्रदेश वित्त विभाग ने महिला एवं बाल विकास विभाग को आठवीं किस्त के लिए 1596 करोड रुपए की धनराशि दी है।

लाड़ली बहना योजना की आठवीं किस्त कितनी मिली

सभी लाडली बहनों को लाड़ली बहना योजना की आठवीं किस्त 1250 रुपए सभी लाडली बहनों के अकाउंट में डीबीटी के द्वारा भेज दिए गए हैं। आठवीं किस्त को बढ़ाकर नहीं दिया जा रहा है। लाड़ली बहना योजना की किस्त आने वाले 5 महिनों तक बढ़कर महिलाओं को दी जाएगी। हालाकि राशि बढ़ाने सम्बन्धित कोई अन्य जनकारी फिलहाल नहीं दी गई है।

जानकारी के लिए बता दे कि भविष्य में लाड़ली बहना योजना के द्वारा दी जाने वाली किस्त को बढ़ाया जाएगा। लेकिन कितना बढ़ाया जाएगा यह जानकारी में नहीं है। क्योंकि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने बताया था की लाड़ली बहना योजना की किस्त को धीरे-धीरे बढ़ाकर महिलाओं को 3000 रुपए महीने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें – MP वन रक्षक भर्ती: ऑनलाइन आवेदन करें!

लाडली बहनों जल्द अपने बैंक खाते में चेक कर ले कि आठवीं किस्त आई या नहीं

मध्य प्रदेश में जितनी भी महिलाएं लाड़ली बहना योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता ले रही हैं। उन सभी महिलाओं को सूचित किया जाता है कि जल्द से जल्द अपने बैंक खाते में चेक कर ले कि उनकीआठवीं किस्त आई है या नहीं क्योंकि आज 10 जनवरी 2024 को सभी महिलाओं के बैंक खाते में लाड़ली बहना योजना की आठवीं किस्त ट्रांसफर कर दी गई है। इसलिए महिलाओं को यह जानना बहुत जरूरी है कि उनको आठवीं किस्त का पैसा मिला या नहीं।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया ट्वीट

लाड़ली बहना योजना की आठवीं क़िस्त की राशि जारी होने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से इस बात की जानकारी साझा की जिसे आप नीचे देख सकते है।

लाड़ली बहनों, आज 10 तारीख है।

आपके आत्मसम्मान, खुशियों और सपनों के लिए जो किस्त आपके खाते में आती है, वो आज एक बार फिर आपके खातों में डाली जाएगी।

मेरी बहनों के जीवन में खुशियों का सूरज हमेशा चमकता रहे, यही कामना है और इसके लिए मैं जीवन पर्यंत प्रयास करता रहूँगा। pic.twitter.com/kbun7PhL7t

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 10, 2024

लाड़ली बहना योजना की आठवीं किस्त को लेकर  अटकलें थी लेकिन अब आठवीं क़िस्त सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी कर दी गई है। और इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री और लाड़ली बहना योजना की शुरुआत करने वाले शिवराज सिंह चौहान जी ने पहले ही ट्वीट कर बहनों के साथ यह जानकारी साझा की।

Leave a Comment